सहारनपुर : सावन की कांवड़ यात्रा में इस बार सहारनपुर से गुजर रही एक कांवड़ अपनी अनोखी सजावट को लेकर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आमतौर पर फूलों, रंग-बिरंगी झालरों और धार्मिक प्रतीकों से सजी नजर आने वाली कांवड़ इस बार 50, 100, 200 और 500 के नोटों से सजी हुई है। कांवड़ पर 500 रुपये से लेकर 10 रुपये तक के नोट लगाए गए हैं। कांवड़ियों के मुताबिक, इस कांवड़ को करीब 2 लाख 70 हजार रुपये के नोटों से सजाया गया है। आपको बता…
Read MoreCategory: सहारनपुर
देवबंद में अमेरिकी नागरिक मौलाना मुफ्ती यासिर नदीम के खिलाफ FIR, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
देवबंद : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक और इस्लामी विद्वान मौलाना मुफ्ती डॉ. यासिर नदीम-अल-वाजदी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई शिकायत और साझा किए गए एक वीडियो के आधार पर यह कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, हरेंद्र चौधरी नाम के व्यक्ति ने सहारनपुर पुलिस को एक्स के माध्यम से शिकायत भेजी थी। शिकायत के साथ एक वीडियो भी साझा किया गया था। आरोप…
Read More”इस्लाम नए ज़माने के हिसाब से नहीं, क़ुरआन और सुन्नत के मुताबिक़ चलेगा” : उलेमा
सहारनपुर : जमीयत दावातुल मुस्लिमीन के संरक्षक व मशहूर देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए मुस्लिम महिलाओं के बीच पर्दे को लेकर बदलती सोच पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आज कुछ मुस्लिम ख़वातीन को यह कहते हुए सुनना कि “पर्दा पुराने ज़माने की बात है, अब वक़्त कुछ और है” बेहद अफ़सोसनाक है। मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने कहा कि पर्दा इस्लाम की अहम तालीमों में से है और इसे महज़ ज़माने के बदलाव के साथ जोड़कर नहीं…
Read More12 फीट के पाइप से नप रही डीजे की हाइट, सड़क पर उतरे एसएसपी अभिनंदन; बोले- मानक से ऊंचे वाहन नहीं होंगे बर्दाश्त
सहारनपुर : श्रावण मास की आस्था अपने चरम पर है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे लाखों शिवभक्तों के कदम सहारनपुर की सड़कों से गुजर रहे हैं। “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच इस बार सहारनपुर पुलिस भी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रही है। कांवड़ यात्रा-2026 के दूसरे चरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिनंदन स्वयं सड़क पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए। खास बात यह रही कि इस बार पुलिस केवल ट्रैफिक संभालती नहीं दिखी, बल्कि 12 फीट लंबे पाइप…
Read Moreकांवड़ यात्रा के बीच जमीयत-उलेमा-ए-हिन्द की अपील, ‘अपने मोहल्ले की मस्जिद में पढ़ें जुमे की नमाज, पैदल ही जाएं’
सहारनपुर : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दूसरे चरण के दौरान शुक्रवार की नमाज और कांवड़ियों की आवाजाही एक साथ होने को लेकर फतवों की नगरी दारूल उलूम देवबंद और इस्लामिक संगठन जमीयत-उलेमा-ए-हिन्द ने अमन और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। जमीयत उलमा-ए-हिंद और देवबं दी उलेमाओं ने मुसलामानों से अपील की है कि वे इस सप्ताह जुमे की नमाज के लिए अपने मोहल्ले की मस्जिदों में ही नमाज अदा करें और जहां तक संभव हो, पैदल ही मस्जिद जाएं। जुमे के दिन दोपहर एक बजे…
Read Moreसिपाही हत्याकांड में 13 साल बाद आया फैसला, सीओ के गनर राहुल ढाका के हत्यारों को उम्रकैद, मुकीम काला गैंग के दो शूटरों पर 75-75 हजार का जुर्माना
सहारनपुर : करीब 13 वर्ष पहले पुलिस मुठभेड़ के दौरान बहादुरी से बदमाशों का सामना करते हुए शहीद हुए बागपत निवासी सीओ के गनर सिपाही राहुल ढाका हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-10 संजय कुमार की अदालत ने मुकीम काला गैंग के सक्रिय सदस्य महताब उर्फ काना उर्फ जीवा और सादर खां को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास तथा 75-75 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। दोनों आरोपी फिलहाल राजस्थान की जयपुर और अजमेर जेल में बंद हैं और…
Read Moreसहारनपुर में अब 50 गज के मकान पर 147 करोड़ का हाउस टैक्स, नगर निगम ने 15 दिन में 147 करोड़ जमा करने के साथ कुर्की की दी चेतावनी
सहारनपुर: सहारनपुर नगर निगम एक बार फिर अपने गृहकर नोटिस को लेकर विवादों में घिर गया है। कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के नेता फरहाद आलम गाड़ा को 22 करोड़ रुपये का गृहकर नोटिस भेजे जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब कमेला कॉलोनी निवासी गुलफाम अहमद के महज 50 वर्ग गज के मकान पर करीब 146 करोड़ 61 लाख रुपये का गृहकर बकाया दर्शाते हुए नोटिस जारी कर दिया गया। इतना ही नहीं, नोटिस में 15 दिन के भीतर राशि जमा करने और भुगतान न…
Read Moreसहारनपुर में बड़ी नहर में डूबी होंडा सिटी कार का सफल रेस्क्यू, पुलिस और फायर सर्विस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस और फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से बुधवार सुबह बड़ी नहर में डूबी एक कार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि कार के अंदर कोई व्यक्ति नहीं मिला। तेज बहाव के बीच चलाए गए रेस्क्यू अभियान की स्थानीय लोगों ने सराहना की। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 8:08 बजे सहारनपुर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि हलालपुर-चिलकाना रोड स्थित बड़ी नहर में एक कार डूब गई है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बेहट रोड से एमडीआरवी (मॉडर्न डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल)…
Read Moreमंडी में बारिश बनी आफत: खुले में भीगा धान, किसानों और व्यापारियों ने उठाए मंडी की बदहाल व्यवस्थाओं पर सवाल
सहारनपुर : धान की नई फसल की आवक शुरू होते ही सहारनपुर की गंगोह कृषि उत्पादन मंडी में हुई बारिश ने किसानों और व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी। मंडी परिसर में पर्याप्त टीन शेड, सुरक्षित भंडारण और जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बड़ी मात्रा में खुले में रखा धान बारिश में भीग रहा है। इससे किसानों और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर मंडी समिति की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आपको बता दें…
Read Moreमां को पालकी में बैठाकर कांवड़ यात्रा पर निकला परिवार, बेटे-बहुओं ने उठाया जिम्मा, बोले- माता-पिता की सेवा ही भोलेनाथ की सच्ची भक्ति
सहारनपुर : सावन का महीना शुरू होते ही धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर शिवभक्त अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच सहारनपुर में एक ऐसी अनोखी कांवड़ ने लोगों का ध्यान खींचा, जिसे देखकर हर कोई इस परिवार की जमकर तारीफ कर रहा है। यह परिवार चंडीगढ़ का रहने वाला है, जो अपनी बुजुर्ग मां को पालकी में बैठाकर हरिद्वार से चंडीगढ़ तक पैदल कांवड़ यात्रा कर रहा है। खास बात यह है कि बुजुर्ग मां को सिर्फ बेटा ही…
Read More