सहारनपुर : यमुना नदी की बदलती धारा के कारण उत्तर प्रदेश और हरियाणा के किसानों के बीच जमीन की सीमा को लेकर होने वाले विवादों पर अब विराम लगने की उम्मीद है। नदी का बहाव बदलने के साथ खेतों की सीमाएं प्रभावित होने से कभी यूपी तो कभी हरियाणा के किसानों को अपनी जमीन को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता है। दशकों से चली आ रही इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सर्वे ऑफ इंडिया ने सीमा निर्धारण का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत सहारनपुर में…
Read MoreCategory: सहारनपुर
सहारनपुर में अवैध खनन का ‘व्हाट्सऐप नेटवर्क’: ‘याराना’ और ‘सरकार’ ग्रुप से होती थी अधिकारियों की रेकी, लोकेशन मिलते ही अलर्ट हो जाते थे वाहन चालक
सहारनपुर : जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के कथित अवैध परिवहन का मामला अब डिजिटल नेटवर्क तक पहुंच गया है। खनन विभाग की गोपनीय रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि अधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने और खनन सामग्री से लदे वाहनों को चेकिंग से बचाने के लिए व्हाट्सऐप पर ‘याराना’ और ‘सरकार’ नाम से दो ग्रुप बनाए गए थे। इन ग्रुपों के माध्यम से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की लोकेशन साझा किए जाने का आरोप है। खनन विभाग की तहरीर पर बेहट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज…
Read Moreसहारनपुर में 4.16 करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बरेली से लाए थे नशे की खेप
सहारनपुर : जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीतरों पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 83 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 16 लाख रुपये है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और 5,600 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों…
Read Moreमस्जिद में वजू करते समय अचानक गिरे 42 वर्षीय शराफत, अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित; CCTV फुटेज आया सामने
सहारनपुर : जिले के गंगोह थाना क्षेत्र के बुड्डाखेड़ा गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। मस्जिद में जोहर की नमाज अदा करने पहुंचे 42 वर्षीय शराफत की वजू करते समय अचानक गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद मस्जिद में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक होने की आशंका जताई…
Read Moreप्रदूषण के विरोध से फैक्ट्री में खूनी संघर्ष, युवक की पीट-पीटकर हत्या, दूसरा गंभीर; 11 लोगों पर मुकदमा
सहारनपुर : सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सलारपुरा में टायर फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं और प्रदूषण को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। फैक्ट्री परिसर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले में 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार…
Read Moreसहारनपुर में अवैध हथियारों के साथ बाप-बेटा गिरफ्तार, 32 लाख रुपये कैश बरामद
सहारनपुर : सहारनपुर में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के मामले में मेरठ एसटीएफ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मिर्जापुर पोल निवासी हसन और उसके बेटे अहतशाम के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार डबल बैरल बंदूकें, 111 जिंदा कारतूस और 32 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की एक गहरे नीले रंग की वैन्यू कार भी जब्त की गई है। भारी मात्रा में हथियार…
Read Moreमां शाकुंभरी की ज्योत लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 4 की मौत, दो दर्जन घायल
सहारनपुर : मां शाकुंभरी देवी के दरबार से ज्योत लेकर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब देवबंद थाना क्षेत्र में उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आए एक तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली में सवार कई श्रद्धालु उछलकर सड़क पर जा गिरे। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची…
Read Moreसहारनपुर में शराब कारोबारी से 76 लाख की कथित धोखाधड़ी, फर्म संचालकों पर मुकदमा दर्ज
सहारनपुर : शराब और बीयर की सप्लाई के बदले 76 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने के आरोप में सहारनपुर के एक कारोबारी ने फर्म संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि करीब चार साल से चल रहे व्यापारिक लेनदेन के दौरान आरोपियों ने उससे लगातार शराब और बीयर मंगवाई। भुगतान के लिए करीब एक करोड़ रुपये के चेक दिए गए, लेकिन बकाया रकम 76 लाख रुपये होने पर भुगतान में टालमटोल शुरू कर दी गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर…
Read Moreसहारनपुर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का वार, 56.80 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर : जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच गागलहेड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हिण्डन नदी के पुराने पुल के पास चेकिंग के दौरान एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 284 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 56 लाख 80 हजार रुपये है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल रहमान उर्फ मोनू पुत्र मेहरबान, निवासी ग्राम रायपुर, थाना मिर्जापुर के रूप में हुई है।…
Read Moreसहारनपुर में झाड़-फूंक के नाम पर महिला से 2.50 लाख और जेवर ठगने का आरोप, दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग केस में मौलवी गिरफ्तार
सहारनपुर : झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला को डराकर लाखों रुपये और जेवर हड़पने के आरोप में जनकपुरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला ने आरोपी पर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। घर में साया होने का डर दिखाने का आरोप मामला थाना जनकपुरी क्षेत्र…
Read More