सहारनपुर : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। एक्सप्रेसवे शुरू होने के करीब तीन महीने बाद ही बड़गांव इंटरचेंज पर देवबंद-नानौता मार्ग के ऊपर बने पुल के निचले हिस्से में दरारें दिखाई देने से स्थानीय लोगों और राहगीरों में चिंता का माहौल है। गुरुवार को एनएचएआई की टीम द्वारा दरारों की मरम्मत के लिए पैचिंग का कार्य किया गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में शुरू हुए इस एक्सप्रेसवे के…
Read MoreCategory: सहारनपुर
सहारनपुर में पेट्रोल पंपों की कार्यप्रणाली पर सवाल, छापेमारी में लाइसेंस एक्सपायर मिला; तेल बिक्री पर रोक
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पेट्रोल पंपों की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए निर्धारित नियमों के पालन को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। इसी बीच बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप कुमार ने जिलापूर्ति अधिकारी के साथ दिल्ली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर छापेमारी की। पेट्रोल और डीजल में मिलावट तथा घटतौली की शिकायत के बाद हुई जांच में माप-तौल और तेल की गुणवत्ता सही पाई गई, लेकिन पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिसंबर 2025 में ही समाप्त…
Read Moreबरसात से उफनी ढमोला नदी में साइकिल समेत गिरे बुजुर्ग, एसडीआरएफ चला रही सर्च ऑपरेशन
सहारनपुर : लगातार हो रही बारिश के चलते सहारनपुर में ढमोला नदी उफान पर है। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कृष्ण धाम कॉलोनी के पास बने स्थायी पुल पर पानी का तेज बहाव होने से एक बुजुर्ग व्यक्ति साइकिल समेत नदी में गिर गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक बुजुर्ग का कोई पता नहीं चल सका था और उनकी पहचान भी नहीं हो पाई…
Read Moreसहारनपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, 8 जोन, 52 सेक्टर और 100 सब-सेक्टर में बंटा जिला; 1750 CCTV कैमरों से निगरानी, आज रात रूट होगा डायवर्ट
सहारनपुर : सावन मास की शुरुआत के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। हरिद्वार की हर की पौड़ी से गंगाजल भरकर शिवभक्त अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो रहे हैं। हरिद्वार से निकलने वाले कांवड़ियों की बड़ी संख्या सहारनपुर जिले से होकर गुजरती है। यही वजह है कि कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, बिजली, सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से…
Read Moreसहारनपुर में शव रखकर हाईवे जाम, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; पथराव से बवाल, एक करोड़ मुआवजे की मांग
सहारनपुर : फतवों की नगरी देवबंद में 17 वर्षीय शिवा की हत्या के बाद मंगलवार को हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए जब पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। गुस्साए ग्रामीण हत्या के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़ गए। कई घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो बाद में झड़प…
Read More15 दिन पुरानी रंजिश में 17 वर्षीय शिवा की हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, गला घोंटकर खेत में छिपाया था शव
सहारनपुर : सहारनपुर के देवबंद में 17 वर्षीय शिवा की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब 15 दिन पहले हुए विवाद का बदला लेने के लिए आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से शिवा की हत्या की और शव को गन्ने के खेत में छिपाया था। शिवा हत्याकांड के खुलासे को लेकर ग्रामीणों ने शव हाइवे पर रख न सिर्फ जाम लगाया था बल्कि प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ…
Read Moreसहारनपुर में दोस्ती बनी मौत की वजह: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना देवबंद इलाके में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पहले दोस्ती, फिर दुश्मनी और बाद में हुए समझौते के बावजूद मन में पल रही पुरानी रंजिश आखिरकार एक युवक की जान ले बैठी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को थाना देवबंद की कचहरी चौकी पर जयप्रकाश नामक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनका…
Read Moreसहारनपुर में पुलिस मुठभेड़, गौकशी की तैयारी कर रहे आरोपी के पैर में लगी गोली, एक गिरफ्तार, दो फरार
सहारनपुर : जनपद में अपराध और गौकशी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मंगलवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर गौकश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से गौकशी के उपकरण, एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, एक जिंदा गोवंश तथा एक पिकअप वाहन बरामद किया गया है। वहीं उसके दो साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस…
Read Moreडीएसओ को फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, देवबंद निवासी पर मुकदमा दर्ज
सहारनपुर : सहारनपुर के जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) नीरज सिंह को फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में सदर बाजार थाना पुलिस ने देवबंद निवासी सुरेंद्र सिंघल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए हैं। सुरेंद्र सिंघल की पुत्रवधु उर्मिला के नाम से राशन डिपो है। जिसको लेकर यह विवाद हुआ है। DSO को धमकी देने के बाद जिलापूर्ति कार्यलय कर्मचारियों में आक्रोश…
Read Moreसहारनपुर में युवती के अपहरण, दुष्कर्म और कथित जबरन धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी गिरफ्तार, दस्तावेज भी बरामद
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र में दर्ज युवती के अपहरण, दुष्कर्म और कथित जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी के कब्जे से युवती के मूल आधार कार्ड, पैन कार्ड, धर्म परिवर्तन से संबंधित शपथ-पत्र तथा धर्म परिवर्तन के बाद बनवाया गया आधार कार्ड बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को…
Read More