मेरठ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मेरठ पहुंचे जहां उन्होंने एनएच 58 पर भाजपा नेताओं के साथ हरिद्वार से कावड़ लेकर आ रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि युवा, बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सभी कांवड़ लेकर चल रहे हैं, जो सौहार्द की मिसाल है। सरकार और सरकारी संगठनों ने पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।
सामाजिक संगठनों ने भी पंडाल लगाकर व्यवस्था की है। जहां आस्था और भक्ति है, वहां कुछ लोग बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया पर भी बदनाम कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा में कुछ उपद्रवी छिपे हुए हैं। कहा कि जिन लोगों ने कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश की है, उनके सीसीटीवी फुटेज हमारे पास हैं। उनके पोस्टर चिपकाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मेरठ में सीएम योगी ने कांवड़ियों से अपील की कि वे अपने बीच ऐसे लोगों की पहचान करें, जो कांवड़ यात्रा को बदनाम कर रहे हैं। प्रशासन को सूचित करें। हमारी जिम्मेदारी है कि सभी व्यवस्था का ध्यान रखें। शिवभक्त स्वयं सफ़ाई का ध्यान रखें। क़ानून अपने हाथ में न लें और पुलिस को सूचित करें।

