सहारनपुर : सहारनपुर के थाना सरसावा इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कस्बे की कौशिक बिहार कॉलोनी में एक घर के कमरे में पांच लोगों के शव एक साथ मिले। घटना के बाद इलाके के सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान अशोक, अजिता, कार्तिक, विद्यावती और देव के रूप में हुई है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। आनन फानन में पुलिस के आला अधिकारी संत कई थानों की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में मौत का कारण गोली लगना पाया गया है। जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है।

आपको बता दें कि सहारनपुर के कस्बा सरसावा में एक ही परिवार के पांच लोग एक कमरे में मृत पाए गए। मृतकों में अशोक, उनकी पत्नी और उनके दो बेटे शामिल हैं। अशोक और उनकी पत्नी के शव फर्श पर मिले, जबकि उनकी मां और दोनों बच्चे बिस्तर पर पड़े थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से तीन पिस्टल पड़े मिले हैं। जिनसे गोलियां चलाई गई थी। पुलिस जांच में पता चला है कि अशोक की छाती पर गोली के निशाँन हैं जबकि दोनों बच्चों के माथे पर सटा कर गोली मारी गई। पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम बारीकी से जांच कर रहीं हैं। शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा जा रहा है। एक साथ क ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से इलाके में दहशत बना हुआ है।
एसपी देहात सागर जाईं ने बताया कि मृतकों की पहचान 40 वर्षीय अशोक, 37 वर्षीय उनकी पत्नी अंजिता, उनकी मां 70 साल की विद्यावती, और उनके दो बेटों कार्तिक 16 साल और देव 13 साल के रूप में हुई है। अशोक ने अपने पिता की मौत के बाद नकुड़ तहसील में राजस्व अधिकारी (अमीन) के तौर पर ज्वाइन किया था। उनका बेटा देव शहर के MTS पब्लिक स्कूल में क्लास 9 का छात्र था, जबकि कार्तिक नकुड़ के एक इंटरमीडिएट कॉलेज में क्लास 10 में पढ़ रहा था।

मृतक अमीन अशोक के जीजा ने बताया कि अशोक उनके घर से महज 200 मीटर दूर रहता था। मंगलवार सुबह उसने अशोक को कई बार फ़ोन किया लेकिन उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। जिससे उसकी चिंता बढ़ने लगी और उसने अपने बेटे को उनके घर भेजा। जब अशोक के भांजे उनके घर का दरवाज़ा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। यह सब देख पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए। पड़ोसियों की मदद से किसी तरह घर का दरवाजा खोला तो निचे वाले पोर्शन में कोई नहीं मिला। इसके बाद सभी लोग ऊपर वाले पोर्शन पर पहुंचे तो ऊपर के कमरों के भी सभी दरवाज़े मिले। उन्होंने अशोक और बेटों के नाम से आवाज़ लगाई लेकिन दरवाज़ा खोलना तो दूर किसी की आवाज भी नहीं। जिसके बाद अशोक के भांजे ने रसोई की खिड़की तोड़ दी। दरवाजा खोलने पर अंदर गए तो घर के अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए। एक कमरे में सभी की लाशें पड़ी थी जिनके शरीर पर गोलियों के निशान थे।
पुलिस को शक है कि अमीन ने पहले अपनी माँ, पत्नी और दो बेटों को गोली मारी, और फिर खुद को गोली मार ली। पुलिस इस बात की भी जाँच कर रही है कि क्या परिवार पर कोई कर्ज़ था, नौकरी से जुड़ा कोई तनाव था, घरेलू झगड़ा था, या कोई मानसिक दबाव था जिसकी वजह से अमीन ने यह कदम उठाया हो। यह भी हो सकता है कि परिवार में कोई झगड़ा हुआ हो, और झगड़े के दौरान किसी ने गुस्से में आकर परिवार के सदस्यों पर गोली चला दी हो। उसके बाद उसने खुद को गोली मार ली हो। पुलिस इस एंगल से भी जाँच कर रही है। पुलिस इस बात की भी जाँच कर रही है कि क्या कोई बाहरी व्यक्ति घर में घुसा और उसने सभी का मर्डर कर दिया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या परिवार का किसी से कोई झगड़ा, पैसों का लेन-देन या दुश्मनी थी। आस-पास के CCTV कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।
घटना के बाद डीआईजी अभिशेस्क सिंह, जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी आशीष तिवारी भी मौके पर पहुँच गए। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि थाना सरसावा इलाके में कौशिक विहार कालोनी के एक घर में पांच शवों के मिलने की सुचना मिली थी। कमरे अंदर से बंद हैं। सुचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर देखा कि मृतक अशोक राठी के दाएं तरफ तीन पिस्टल पड़े थे। मरने वालों में अशोक की पत्नी, माता और दो बेटे हैं। जिनके सिर पर गोली लगी हुई है। देखने में प्रतीत होता है कि गोली सिर में सटा कर मारी गई है।
एसएसपी के मुताबिक़ जिस तरह शवों के पास तीन पिस्टल पड़ी मिली हैं उससे प्रथम दृष्टता लग रहा है कि वारदात को अंजाम देने में कोई ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा। जिससे लग रहा है कि अशोक ने परिजनों को गोली मरने के बाद खुद को गोली मारी है। हालाँकि अभी यह जांच का विषय है इसमें जो भी साक्ष्य मिल रहे हैं और अशोक की मेडिकल हिस्ट्री को भी देखा जा रहा है। कहीं उसको डिप्रेशन की समस्या तो नहीं थी। जिसके चलते यह आत्मघाती कदम उठाया गया हो। इनकी दवाइयों, इलेक्ट्रॉनिक्स और शारीरिक साक्ष्यो को भी देखा जा रहा है। अशोक ने कोई सुसाइड नोट छोड़ा हो उसकी भी तलाश की जा रही है। फोरेंसिक टीम मौके पर बारीकी से जांच कर रही है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाई की जायेगी।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...


