बरेली : शहर के कैंट थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की फावड़े से बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर और कैंट थाने का पुलिस बल मौके पर पहुँच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या की वजह जानने में जुटी है। हत्या की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
लकड़ी डिपो के मालिक जावेद के अनुसार, बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर ठिरिया में 50 वर्षीय अब्दुल हमीद अपनी दुकान पर मौजूद थे। उनके अनुसार, इसी दौरान गाँव में रहने वाला 35 वर्षीय फैहरोज टहलता हुआ आया। उसने अचानक फावड़ा उठाया और अब्दुल हमीद के सीने पर वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
हत्या की सूचना मिलते ही कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, क्षेत्राधिकारी प्रथम आशुतोष शिवम भी मौके पर पहुँचे और मामले की जानकारी ली। मौके पर पहुँची कैंट थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।

