कैराना में ATS की ताबड़तोड़ रेड, हिरासत में चार संदिग्ध, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज

ATS raids Kairana, four suspects detained
कैराना : उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने मंगलवार तड़के कैराना में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इस ऑपरेशन के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियां तेज हो गईं।
मिली जानकारी के अनुसार, ATS की टीम सुबह करीब 3 बजे सहारनपुर से कैराना पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कई मोहल्लों व आसपास के गांवों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान चार युवकों को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया।
नकली करेंसी और पाकिस्तान लिंक की जांच
सूत्रों के मुताबिक, एजेंसियों को कुछ संदिग्ध गतिविधियों की इनपुट मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। आशंका जताई जा रही है कि मामला नकली करेंसी नेटवर्क या सीमा पार कनेक्शन से जुड़ा हो सकता है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पाकिस्तान लिंक के एंगल पर भी गहन पूछताछ की जा रही है।
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
हालांकि, स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने मामले में विस्तृत जानकारी देने से फिलहाल इनकार किया है। ATS टीम संदिग्धों को अपने साथ ले गई है और उनसे पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं और पूछताछ के बाद ही पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts