सोमवार को सहारनपुर आएंगे सीएम योगी, तीर्थ स्थल गोगा महाड़ी के करेंगे दर्शन, यह रहेगा कार्यक्रम 

CM Yogi In Varanasi

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर दौरे पर आ रहे हैं। जहां मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में ही मंडल संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रदेश सरकार में मंत्रियों के साथ पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जहां पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है वहीं जिला प्रशासन ने स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

CM Yogi Adityanath Coming Tomorrow In Saharanpur

सीएम योगी प्रमुख धार्मिक स्थल गोगा म्हाड़ी के दर्शन करेंगे और म्हाड़ी प्रांगण में बनाये गए अमृत सरोवर का उद्धघाटन करेंगे। जिन स्थानों से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरेगा, वहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। पड़ोसी जिलों का फोर्स रविवार से ही सहारनपुर पहुंच गया है।

आपको बता दें कि 800 वर्षों से सहारनपुर के गंगोह मार्ग पर स्तिथ गोगा म्हाड़ी पर शुक्ल पक्ष दशमी पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन होता है। जिसमें देश प्रदेश से आये लाखों श्रद्धालु निशान और प्रसाद चढ़ाने पहुंचते हैं। म्हाड़ी के पास प्राचीन तालाब का सुंदरीकरण किया गया है, जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। इस तालाब का इतिहास भी 800 वर्ष से अधिक पुराना माना जाता है।

CM Yogi Adityanath Coming Tomorrow In Saharanpur

वहीं, मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता भी करेंगे। डीएम मनीष बंसल ने बताया, मुख्यमंत्री चार अगस्त को सहारनपुर आ रहे हैं। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री मंडल के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। प्रशासन को लिखित कार्यक्रम पहुंच गया है।

सीएम योगी सोमवार की सुबह 10:30 बजे राजकीय विमान से सरसावा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से 10:50 बजे रिजर्व पुलिस लाइन स्तिथ हेलीपेड पर उतरेंगे। जहां से सीएम का काफिला समीक्षा बैठक के लिए सर्किट हाउस के लिए रवाना होगा। सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री मंडलीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

सर्किट हाउस में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंडल संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रदेश सरकार में मंत्रियों के साथ पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे। इसके बाद सीएम योगी दोपहर 2:05 बजे तीर्थ स्थल गोगा म्हाड़ी पर जाहरवीर गोगा महाराज और गुरु गोरखनाथ की म्हाड़ी पर दर्शन करेंगे।

इसके बाद म्हाड़ी परिसर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनाये गए प्राचीन अमृत सरोवर का उद्धघाटन और वृक्षारोपण करेंगे। इसके बाद सीएम योगी 2:25 बजे जनमंच सभागार के लिए प्रथान करेंगे। जहां वे 2:40 बजे से 3:40 बजे तक स्मार्ट सिटी सहारनपुर की 381 योजनाओं से लाभान्वित लाभर्थियो को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। यही से सीएम योगी कार द्वारा सीधे पुलिस लाइन में हेलीपेड और हेलीकॉप्टर से मेरठ के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts