सहारनपुर : गुरूवार को बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ स्थित कांशीराम स्थल पर एक विशाल रैली को संबोधित किया। जहां अपने संबोधन में बसपा सुप्रीमो मायावती ने न सिर्फ समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए बल्कि कांग्रेस पार्टी पर भी जुबानी हमला किया। हालांकि अपने संबोधन में बसपा सुप्रीमो भाजपा को लेकर नरम दिखाई दी। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने बाबा साहब के संविधान का लगातार अपमान किया और कभी उसका सम्मान नहीं किया। अब कांग्रेसी संविधान की प्रतियां हाथ में लेकर नाटक कर रहे हैं। बसपा सुप्रीमो के इस ब्यान से कांग्रेस खेमे में हलचल मची हुई है।
सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मायवती पर पलटवार किया है। इमरान मसूद ने कहा कि दलित समुदाय के लिए सबसे ज्यादा काम कांग्रेस ने किये हैं। उन्होंने जमीन पट्टों से लेकर आरक्षण और SC/ST एक्ट की याद दिलाई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि “कांग्रेस पर हमला किसलिए बोल रहे हैं। हमला तो उस पार्टी पर बोलना चाहिए जिसकी सरकार चल रही है। हमला उनके ऊपर बोला चाहिए जिनके शासन काल में इतिहास में काला दिन लिखा गया। देश के एक दलित CJI को बर्दास्त नहीं कर पा रहे हैं। उनके ऊपर जूता फेंक दिया गया। उनको केवल अपमानित करने के लिए सोशल मिडिया पर ऐसी विचारधारा का इस्तेमाल कर रहे हैं जो किसी सूरत में सभ्य समाज में स्वीकार नहीं हो सकता। जिसके शासनकाल में दलित उत्पीड़न के मामले चरम पर हैं। केवल उत्तर प्रदेश में दलित उत्पीड़न का 26 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश कर रहा हो।”
उन्होंने कहा कि “दलित उत्पीड़न नाम के ऊपर जिस तरीके से प्रताड़ित कर मारा जा रहा है उनका तो कोई जिक्र नहीं हो रहा है। सविंदा के नाम पर नौकरियाँ खाई जा रही हैं इसमें नुकसान किसका हो रहा है ? शिक्षा के अधिकार से वंचित बाबा साहब का सपना था सबको शिक्षा देने का काम करें। लेकिन शिक्षा से वंचित करने का नया तरीका बना लिया। शिक्षा को इतनी मंहगी कर दो जिससे आम आदमी की पहुंच दे दूर हो जाए। पिछले दस सालों में शिक्षा 100 गुना मंहगी हो गई।”
इमरान मसूद ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर सवाल उठाते हुए कहा कि “बहन जी का ध्यान इसके ऊपर नहीं गया ? कांग्रेस से आपकी क्या दुश्मनी है कांग्रेस ने हमेशा भूमिहीनों को पट्टे देने का काम किया। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनो को साकार करने का काम कांग्रेस ने किया। बाबू जगजीवन राम को सरकार के अंदर शामिल करके तमाम आरक्षण को सुनिश्चित कराने का काम कांग्रेस ने किया। आप उस योगदान को भूल जाती हैं।
दलित समाज के पास जमीन नहीं थी भूमिहीनों को बिना लागत के पट्टा देकर भूमि का अधिकार देने का कांग्रेस ने किया है। अब आप कांग्रेस के ऊपर ही इल्जाम लगा रहे हैं। दलितों पर हो रहे उत्पीड़न को देखते हुए SC/ST एक्ट लाने का काम कांग्रेस ने किया। आप कांग्रेस को कैसे बिलेम कर सकते हो ? पता नहीं भाजपा की क्यों तारीफ़ कर रही हैं मेरी समझ में नहीं आया लेकिन जो मिशन मूवमेंट बाबा साहब ने पैदा किया मान्यवर काशीराम ने चलाने का काम किया। वो मिशन मूवमेंट भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से किसी भी सूरत में मेल नहीं खाता है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...


