सहारनपुर : मेला गुघाल में झूला गिरने की घटना में कई बच्चों के घायल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। अधिकारीयों की टीम ने मेला गुघाल पहुँच कर जांच की तो कई झूले बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के मिले। जिस अधिकारियों ने न सिर्फ नाराजगी जताई बल्कि मेला ठेकेदार की लापरवाही भी सामने आई है। ADM प्रशासन ने बिना फिटनेस प्रमाण पत्र वाले झूलों को हटाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बिना फिटनेस प्रमाण पत्र वाले झूलों का संचालन बंद करने के आदेश दिए।
आपको बता दें कि दो दिन पहले मेला गुघाल में एक छोटा झूला अचानक टूट जाने से कई बच्चे घायल हो गए थे। घटना के सार्वजनिक होने के बाद अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संतोष बहादुर सिंह, लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारियों ने मेले का दौरा कर जाँच की। मेले में लगे कई झूले बिना फिटनेस प्रमाण पत्र वाले पाए गए। अधिकारियों ने झूलों को तुरंत हटाने और नियमानुसार झूले लगाने के आदेश दिए। जिसके बाद झूला संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि मेला गुघाल में लगे ज्यादातर झूले बिना फिटनेस के हैं और मानकों के अनुरूप लगाए गए हैं। जिनसे हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
हादसे के बाद जागे जिला प्रशासन ने मंगलवार को मेला परिसर में लगे सभी झूलों और वहां की सुरक्षा का निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान छोटे-बड़े सभी झूलों में बड़ी लापरवाही पाई गई। लगभग 70 फुट ऊँचे झूले का आधार लकड़ी के गुटकों पर टिका हुआ पाया गया। ड्रैगन झूले समेत लगभग सभी बड़े झूलों का आधार ईंटों या फिर लकड़ी के ब्लॉक पर टिका हुआ मिला।

