सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में जहां एक लाख का इनामी बदमाश ढेर हो गया जबकि बदमाशों की गोली लगने से थानाध्यक्ष गागलहेड़ी घायल हो गए। घायल थानाध्यक्ष के हाथ में गोली लगी है वहीं थानाध्यक्ष सरसावा की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली फंस गई जिससे उनको जान बाल बाल बच गई।

मुठभेड़ में मारे गए बदमाश के खिलाफ सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई थानों में लूट, हत्या, डकैती जैसी गंभीर धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से अवैध पिस्टल, कारतूस और लूट की बाइक बरामद की है। मारे गए बदमाश की पहचान इमरान पुत्र रज्जाक के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आपको बता दें कि रविवार देर शाम सहारनपुर के थाना गागलहेडी इलाके में बदमाशों ने बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूट की सूचना मिली तो पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। थाना सरसावा और गागलहेड़ी पुलिस ने संयुक्त रूप से पीछा करते हुए बदमाशों को थाना गागलहेडी इलाके में घेर लिया। जहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे बदमाशों की एक गोली थानाध्यक्ष गागलहेड़ी के बाजू में गोली लगने से घायल हो गए और एक दरोगा की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लग गई। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलानी पड़ी। पुलिस मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया गया।

एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि थाना सरसावा और थाना गागलहेड़ी की संयुक्त कार्यवाही में शामली के थानाभवन क्षेत्र गांव सोंटा रसूलपुर निवासी बदमाश इमरान पुत्र रज्जाक को मुठभेड़ में मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में थाना प्रभारी गागलहेड़ी भी गोली लगने से घायल हो गए। मृतक बदमाश की पहचान इमरान पुत्र रज्जाक निवासी गांव सोंटा रसूलपुर थानाभवन ज़िला शामली के रूप में हुई है। जिसपर कईं जनपदों में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
रविवार को भी थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में मोटरसाइकिल लूटकर भाग रहा था जिसका पीछा करते हुए गागलहेड़ी पुलिस टीम ने देहरादून-अम्बाला हाइवे पर थाना सरसावा पुलिस के साथ घेराबंदी कर ली और इसे ढेर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक इमरान महताब का साथी था, जो हाल ही में मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में मारा गया था। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल 32 बोर व 18 खोखा और 10 जिंदा कारतूस समेत एक लूटी गई बाइक भी बरामद की हैं। घायल थाना प्रभारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
अपराधी इमरान के खिलाफ सहारनपुर, मेरठ, शामली और मुजफ्फरनगर जिलों के विभिन्न थानों में लूट और डकैती के 18 से अधिक मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर एसएसपी आशीष तिवारी और एसपी ग्रामीण सागर जैन मौके पर पहुँचे। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि मुठभेड़ में इंस्पेक्टर गागलहेड़ी के बाएँ हाथ में गोली लगी। सरसावा के थाना प्रभारी की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई।

