सहारनपुर : सहारनपुर के थाना गंगोह पुलिस में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई जब थाने में तैनात 55 वर्षीय इंस्पेक्टर का शव क्वार्टर की छत पर पड़ा मिला। योग करते हुए इंस्पेक्टर की मौत होना बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर रोज़ाना की तरह सुबह थाने में बने क्वार्टर की छत पर योग कर रहे थे। जहां अचानक उसकी मौत हो गई।
इंस्पेक्टर के मोबाइल पर कॉल आने की लगातार घंटियां बजी तो पुलिसकर्मी छत पर गए तो उनके होश उड़ गए छत पर योगा ड्रेस में इंस्पेक्टर का शव पड़ा था। पुलिस ने उच्च अधिकारियों और उनके परिजनों को मामले की सुचना दे दी। इंस्पेक्टर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
आपको बता दें कि मूल रूप से मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के गाँव मीवा निवासी 55 वर्षीय इंस्पेक्टर सुंदर सिंह सहारनपुर के गंगोह थाने में तैनात थे। सुंदर सिंह थाने में ही बने सरकारी क्वार्टर में रहते थे। वह रोज़ योग करते थे और पाँच किलोमीटर दौड़ भी लगाते थे।
सोमवार सुबह से ही थाने में वीआईपी ड्यूटी की तैयारियाँ चल रही थीं। ज़्यादातर स्टाफ वीआईपी ड्यूटी के लिए सहारनपुर रवाना हो गया। इसी बीच, रोज़ की तरह सुंदर सिंह क्वार्टर की छत पर योग करने गए, लेकिन वापस नहीं लौटे। दोपहर तक किसी को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। यानी किसी को पता ही नहीं चला कि सुंदर सिंह की मौत हो गई है।

