तेज रफ़्तार ने ली बीजेपी नेता की जान, चालक मौके से फरार

Unable to arrange money for his daughter's wedding a frustrated father committed suicide

देहरादून : राजधानी देहरादून में बीती रात तेज़ रफ़्तार का कहर देखने को मिला। शिमला बाईपास रोड पर सेंट जूड्स चौक के पास शनिवार रात एक तेज़ रफ़्तार कार ने कई राहगीरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, बुद्धि गाँव निवासी मुज़म्मिल ने वसीम की वर्कशॉप में कार दी थी। कार की मरम्मत चल रही थी।

शनिवार रात वर्कशॉप में काम करने वाले अब्बू नाम के एक व्यक्ति ने मेंटेनेंस चेक करने के लिए कार निकाली। जितेंद्र के दोस्त वासु का जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए सभी दोस्त जितेंद्र बिष्ट के ऑफिस में इकट्ठा हुए थे। रितिक, ओमी सजवान और वैभव रावत भी मौजूद थे। रात करीब 8 बजे केक काटने के बाद वे घर जाने के लिए ऑफिस से निकले। जूड्स चौक से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर आ रही एक तेज़ रफ़्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की चपेट में जितेंद्र आ गया, जबकि रितिक भी उसकी चपेट में आ गया। घबराहट में चालक वाहन छोड़कर भाग गया। डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई। चंद्रबनी निवासी ऋतिक राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया। सूचना मिलने पर पटेल नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुँची। छात्रसंघ के कई सदस्य भी पहुँच गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने किसी तरह छात्रों को शांत कराया। जितेंद्र सिंह बिष्ट 2018 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे। वह वर्तमान में भाजपा के महानगर महामंत्री हैं। पटेल नगर थाना प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। वर्कशॉप निवासी मलिक वसीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts