एक युवक और नाबालिग लड़की के शव मिले , दोनों परिवार पर ऑनरकिलिंग करने पर आरोप

बदायूं: हजरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर सोमवार सुबह एक युवक और नाबालिग लड़की के शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक और नाबालिग लड़की दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और उनके घर भी आमने-सामने थे। दोनों के परिजन एक-दूसरे पर ऑनर किलिंग का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।

बताया गया कि हजरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह एक युवक और नाबालिग के शव मिले। दोनों के घर आमने-सामने हैं। बताया जा रहा है कि नाबालिग रात 12 बजे से घर से गायब थी। परिजन उसे तलाशते हुए युवक के घर पहुंचे तो वह भी नहीं मिला। इसके बाद सोमवार सुबह दोनों के शव एक पेड़ से लटके मिले। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा कर रहे हैं।

वहीं, युवक के मामा का आरोप है कि रविवार रात नाबालिग के परिजन मेरे घर आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने बेटे को ढूंढो। हमने काफी तलाश किया, लेकिन लड़के की कोई खबर नहीं मिली। सोमवार सुबह लोगों ने बताया कि एक लड़का और एक लड़की के शव मिले हैं। हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। लड़का-लड़की के बीच प्रेम प्रसंग की मुझे जानकारी नहीं है।

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि सोमवार सुबह एक लड़का और एक लड़की के शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों के घर आमने-सामने थे। दोनों एक-दूसरे को जानते थे। रात में जब लड़की घर पर नहीं मिली, तो उसके पिता लड़की के बारे में पूछने लड़के के घर भी गए। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts