लखीमपुर खीरी : लखीमपुर खीरी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक टैक्सी ड्राइवर ने सड़क हादसे के बाद घायल युवक को मदद देने के बजाय उसे कार के बोनट पर लटकाकर करीब 4 किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ा दी। यह पूरा मंजर किसी फिल्मी सीन जैसा लग रहा था, लेकिन हकीकत में यह युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा।
टक्कर के बाद भी नहीं रुका ड्राइवर
घटना भारत-नेपाल सीमा के पास गौरीफंटा से पलिया मार्ग की बताई जा रही है। पीड़ित राम भगत के मुताबिक, वह सड़क किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार टैक्सी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह उछलकर सीधे गाड़ी के बोनट पर जा गिरा। हादसे के बाद जहां आमतौर पर ड्राइवर गाड़ी रोक देता है, वहीं आरोपी ने गाड़ी रोकने के बजाय रफ्तार और बढ़ा दी।

4 किलोमीटर तक मौत का सफर
राम भगत बोनट को कसकर पकड़कर अपनी जान बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन ड्राइवर ने उसे करीब 4 किलोमीटर तक उसी हालत में दौड़ाया।
यह पूरा घटनाक्रम सड़क पर मौजूद लोगों के लिए भी दहशत भरा था।

पीछा कर बचाई जान
पीछे से आ रही एक कार में सवार लोगों ने जब यह खौफनाक दृश्य देखा, तो उन्होंने तुरंत टैक्सी का पीछा किया और किसी तरह गाड़ी रुकवाई। इसके बाद ही युवक की जान बच पाई। पीड़ित राम भगत ने बताया कि “मैं गाड़ी के बोनट पर लटका रहा, ड्राइवर नहीं रुका… किसी तरह लोगों ने बचाया।” घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकारी पलिया जितेन्द्र परिहार ने बताया कि थाना गौरीफंटा में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सख्त कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यह घटना न सिर्फ सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, बल्कि मानवता को भी झकझोरती है। समय रहते लोगों की सतर्कता से एक बड़ी अनहोनी टल गई, लेकिन आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अब बेहद जरूरी है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...