तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में, वन विभाग उसे पकड़ने में पसीना बहा रहा, जंगलों में भाग रहा तेंदुआ

Villagers are in panic due to the presence of leopard

देवबंद : सहारनपुर के थाना देवबंद क्षेत्र के गांव बस्तम में तेंदुआ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में न सिर्फ दहशत है बल्कि ग्रामीणों में दहशत का माहौल भी बन गया है। सोमवार सुबह जैसे ही गांव के पास तेंदुआ दिखाई देने की खबर फैली तो सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर वन विभाग की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। सुबह से ही वन विभाग तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहा है लेकिन तेंदुआ जंगलों में भाग रहा है।

Villagers are in panic due to the presence of leopard

आपको बता दें कि भीषण गर्मी के चलते जंगली जानवर जंगलों को छोड़कर खेतों की ओर रुख कर रहे हैं। जिसके चलते देवबंद क्षेत्र के गांव बस्तम के खेतों में एक तेंदुआ घुस आया है। तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों को अपने मवेशियों और बच्चों की चिंता सताने लगी है। घबराए ग्रामीणों ने बताया कि सुबह खेतों की ओर जाते समय उन्होंने एक तेंदुआ को भागते हुए देखा। इसके बाद यह सूचना पूरे गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई।

कई ग्रामीणों ने अपने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो बनाने का भी प्रयास किया। वन विभाग की टीम ने इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। ड्रोन कैमरों की मदद से आसपास के खेतों, जंगल व झाड़ियों की गहन तलाशी ली जा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए की तलाश में पूरी सतर्कता बरती जा रही है और ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और अकेले खेतों में न जाएं। उन्होंने कहा कि अगर तेंदुआ पकड़ में नहीं आता है तो उसे पकड़ने के लिए पिंजरे व ट्रैप कैमरे लगाए जा सकते हैं। साथ ही आसपास के गांवों को भी अलर्ट कर दिया गया है। Deoband News

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts