सहारनपुर : एक ओर जहां वन विभाग वनों और वन्यजीवों की रक्षा के दावे कर रहा है वहीं बेखौफ शिकारी न सिर्फ वन्यजीवों का शिकार कर राजे हैं बल्कि लकड़ी माफिया प्रतिबंधित पेड़ों को काटकर वन विभाग के दावों की पोल खोल रहे हैं ताजा मामला जनपद सहारनपुर का है जहां शिवालिक रेंज के जंगलों में शिकारियों ने हिरण को शिकार अपना शिकार बनाया है।
बुधवार को कुछ लोगों ने हिरण को मारकर अपना निवाला बना लिया और अन्य अवशेष जंगल में छोड़ फरार हो गए। सूचना मिलते ही बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच हंगामा किया और आरोपियों की शिनाख्त कर पुलिस को बताया लेकिन पुलिस और वन विभाग के रवैये से हंगामा बढ़ गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने वन विभाग के सबंधित अधिकारियों पर मिली भगत का आरोप लगाया है। वहीं अधिकारियों ने दोषियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की बात कही।
आपको बता दें कि सहारनपुर में वन क्षेत्र के भीतर हिरण के अवैध शिकार का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू हो गया। आरोप है कि चौकी के पास स्थित वन क्षेत्र में हिरण की हत्या की गई है। घटना से आक्रोशित बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हिरण का सिर लेकर नागल माफी रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों ने वन विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए और संबंधित रेंजर को तत्काल हटाने की मांग की है।
मामले को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। वहीं शिवालिक रेंज के रेंजर विपुल सिंघल ने बताया कि आज दोपहर सूचना प्राप्त हुई थी कि जंगल में हिरण का शव प़डा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने हिरण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हिरण का सिर बरामद हुआ है। विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...


