प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं से अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ के आरोप में एक प्रधानाध्यापक की पिटाई, बीएसए कमलेंद्र कुशवाहा ने आरोपी हेडमास्टर को कियानिलंबित

कौशांबी : मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं से अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ के आरोप में एक प्रधानाध्यापक की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला संज्ञान में आने पर बीएसए ने आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है।

आरोप है कि मंझनपुर थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंदलाल सिंह ने छात्राओं को सरकारी टैबलेट पर अश्लील वीडियो दिखाए और उनके साथ अश्लील हरकत की। छात्राओं ने घर पहुंचकर अपने साथ हुई हरकत की जानकारी अपने परिजनों को दी। मामला परिजनों तक पहुंचा तो वे आक्रोशित हो गए। प्रधानाध्यापक की हरकत सुनकर गुस्साए अभिभावक स्कूल पहुंचे और प्रधानाध्यापक नंदलाल की पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिभावक प्रधानाध्यापक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग प्रधानाध्यापक की हरकत को लेकर भला-बुरा कह रहे हैं। हालांकि, ईटीवी भारत ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह ने बताया कि बच्ची के परिजनों की तहरीर पर आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जांच में जो भी सच्चाई मिलेगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, मामले की जानकारी मिलने पर बीएसए कमलेंद्र कुशवाहा ने आरोपी हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है और मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts