कुरुक्षेत्र में बदमाशों से हुई मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी पुलिस की गोली

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गाँव बिशनगढ़ में सीआईए की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम एक सूचना के आधार पर वहाँ पहुँची थी। तभी दो बदमाश बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर आते दिखाई दिए और जैसे ही पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा, उन्होंने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में उन पर फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। फिलहाल, पुलिस दोनों को कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल ले आई है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

सीआईए-1 इंचार्ज सुरेंद्र ने बताया कि “पुलिस को सूचना मिली थी कि दो अपराधी बाइक पर घूम रहे हैं। उनके पास भारी मात्रा में हथियार हैं। इसके बाद पुलिस ने वीटी कर कुरुक्षेत्र में नाकाबंदी कर दी। सूचना के आधार पर पुलिस कीर्ति नगर से गांव बिशनगढ़ पहुंची। वहां दो युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आते दिखाई दिए। जैसे ही पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी लेने की कोशिश की, उन्होंने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर दी। जिससे पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई में अपराधियों पर फायरिंग की। इस दौरान दोनों अपराधियों के पैर में गोली लग गई।”दोनों को अस्पताल मे भर्ती कराया ।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts