पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन से शोक की लहर, दोपहर 1:12 बजे आरएमएल अस्पताल में ली अंतिम सांस

Satyapal Malik's last letter shook the democracy, also exposed those truths hidden in the corridors of power

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर, गोवा, बिहार और मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। सत्यपाल मलिक को किडनी में संक्रमण बढ़ने के कारण 11 मई को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी थीं और उनका डायलिसिस चल रहा था। बीच में थोड़ी राहत मिलने पर उन्हें आईसीयू से आरएमएल के नर्सिंग होम में शिफ्ट कर दिया गया था।

लेकिन बाद में उन्हें फिर से नर्सिंग होम के आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। मलिक का इलाज नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉ. ललित की देखरेख में चल रहा था। जानकारी के अनुसार, सत्यपाल मलिक का आज 5 अगस्त को दोपहर 1:12 बजे निधन हो गया।

नेफ्रोलोजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर हिमांशु महापात्रा की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था. डॉ ललित उनका इलाज कर रहे थे. बीच में कई बार आराम मिलने पर उन्हें आईसीयू से आरएमएल के नर्सिंग होम में शिफ्ट कर दिया गया था. सत्यपाल मलिक के एक्स हैंडल से पोस्ट करके भी उनकी तबीयत बिगड़ने के बारे में कई बार जानकारी दी जाती रही ।

कुछ दिन पहले ही सत्यपाल मलिक ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात कही थी. उन्होंने कहा था कि मैं रहूं या न रहूं पर मैं सच बताना चाहता हूं. उन्होंने ये भी आरोप लगाए थे कि उन्हें सरकार किसी तरह से फंसाने में लगी हुई है. उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया था कि उनके पास धन दौलत होती तो वो प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराते।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts