सहारनपुर : सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ इलाके के शिवालिक पहाड़ियों के जंगल में विधुत विभाग की लापरवाही से दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एचटी लाइन की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई। हाथी की मौत के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर पंहुचे वन अधिकारियों ने हादसे की जाँच शुरू कर दी है। हाथ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वन्य जीव अधिकारीयों का कहना है कि जंगल में एचटी लाइन लटकी हुई हैं जिसकी शिकायत कई बार विधुत अधिकारीयों से की गई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

आपको बता दें कि थाना बिहारीगढ़ इलाके की शिवालिक पहाड़ियों में मोहंड रेंज वन्य जीव क्षेत्र है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात हाथियों का झुंड आसपास के खेतों में घुस गया और जमकर उत्पात मचाया। जिससे किसानों की फसलें बुरी तरह नष्ट हो गई। दिन निकलते ही हाथियों का झुंड वापस जंगल में लौट गया लेकिन इस दौरान एक विशालकाय हाथी जब देशराज सैनी के खेतों से गुजरा तो ऊपर से जा रही हाईटेंशन विधुत तारों की चपेट में आ गया। जिससे हाथी की करंट लगंर से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वन अधिकारी लव सिंह ने बताया कि हाईटेंशन तारें देशराज सैनी के खेतों में निचे लटकी हुई हैं जिनको दुरुस्त करने के लिए कई बार विधुत विभाग को शिकायत की गई। लेकिन विधुत विभाग ने कोई कार्यवाई नहीं की। जिसका खमियाजा बेजुबान हाथी को जान देकर भुगतना पड़ा। हाथी के शव को देख पता चल रहा है कि उसकी मौत शनिवार की सुबह हुई है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। जिसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पशु चिकित्सको की टीम हाथी का पोस्टमार्टम करेगी। मोहंड वन्य जीव क्षेत्र में हाथी की मौत का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी हाथी और कई वन्य जीवों की संदिग्द मौत हो चुकी है। बावजूद इसके विधुत विभाग कान में तेल डालकर कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है।

