सहारनपुर के 5 मजदूरों की कुरुक्षेत्र में दर्दनाक मौत, कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर सोये पांच लोग 

Five laborers from Saharanpur died tragically in Kurukshetra

सहारनपुर : कुरुक्षेत्र के एक होटल में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब सहारनपुर के रंगाई-पुताई ठेकेदार समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पांचों लोगों ने ठंड से बचने के लिए सोमवार को अपने कमरे में कोयले की अंगीठी जला कर सोये थे लेकिन मंगलवार की सुबह जागे नहीं। जब वे सुबह देर तक नहीं उठे, तो होटल कर्मचारी दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने दरवाज़ा खोलने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने मैनेजर को बताया तो मैनेजर ने तुरंत पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दरवाज़ा तोड़ा और कमरे में दाखिल हुई। सभी लोग बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। पांचों लोगों की दम घुटने से मौत हुई है।

आपको बता दें कि शेखपुरा कदीम के रहने वाले 26 नूर ठेकेदारी का काम करते थे। 30 साल के सोनू, 42 वर्षीय मदनपाल, 45 वर्षीय रोशनपाल और 46 साल के रामकुमार निवासी शेखपुरा कदीम उनके साथ मजदूरी पर काम करते थे। 21 दिसंबर को को नूर के साथ सभी लोग काम करने कुरुक्षेत्र गए थे। जहां उन्होंने पीपली रोड पर स्टर्लिंग रिज़ॉर्ट में लिपाई-पुताई का ठेका लिया था। जानकारी के मुताबिक़ सोमवार की रात सभी लोगों खाना खाया और खाने के बाद रेजॉर्ट के कमरे को गरम करने के लिए अंगीठी जलाकर सो गए। पीपली रोड पर स्टर्लिंग रिज़ॉर्ट के अपने कमरे में सो गए। अंगीठी में कोयला जलाने से कमरे में कॉर्बन मोनोक्साइड गैस फ़ैल गई। जिससे सोते वक्त सभी का दम घुट गया और जागने की बजाए उनकी कमरे में ही दम घुटने से मौत हो गई।

रेजॉर्ट मैनेजर उपेंद्र नैन के अनुसार मंगलवार की सुबह एक सफाई कर्मचारी ने देखा कि कमरे से कोई बाहर नहीं आया है। जिसके बाद उसने दरवाज़े पर दस्तक दी और फिर खिड़की से अंदर झाँक कर देखा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाज़ा तोड़कर अंदर गई, जहां उन्हें पांच लाशें मिलीं। सभी लाशों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस जांच में पता चला कि पांचों की मौत दम घुटने से हुई थी। पुलिस ने शेखपुरा कदीम में परिवारों को सूचना दी, जिसके बाद पूरे गांव में मातम छा गया।

होटल मैनेजर उपेंद्र नैन के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के शेखपुरा कदीम के रहने वाले ठेकेदार नूर के साथ चार लोग सोमवार शाम को पेंटिंग का काम करने के लिए कुरुक्षेत्र आए थे। शाम 4:00 बजे के बाद आए मज़दूरों ने खाना खाया और एक कमरे में सोने चले गए। जब सुबह देर तक बंद कमरे का दरवाज़ा नहीं खुला, तो होटल कर्मचारी कंवरपाल ने मुझे बताया। जैसे ही कर्मचारी ने मुझे बताया, मैं तुरंत मौके पर पहुँचा और दरवाज़ा खोलने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जब कमरे का दरवाज़ा नहीं खुला, तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई और दरवाज़ा खटखटाकर फिर से खोलने की कोशिश की। हालांकि, जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्हें दरवाज़ा तोड़ना पड़ा। अंदर का नज़ारा देखकर सब हैरान रह गए। पांच लोग बेहोश पड़े थे। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि मज़दूरों ने शराब भी पी थी। कमरे के अंदर शराब की तीन बोतलें मिलीं। होटल स्टाफ ने पुलिस को यह भी बताया कि मज़दूरों ने कुछ खाना होटल से और कुछ बाहर से ऑर्डर किया था। कमरे में इंस्टेंट नूडल्स के पैकेट भी मिले। होटल में विस्तार का काम चल रहा है और पेंटिंग हो रही थी। यह होटल कुरुक्षेत्र के रहने वाले आनंद बजाज का है। मैनेजर उपेंद्र नैन ने बताया कि होटल के पीछे 10-12 कमरे बनाए जा रहे हैं। ये कमरे होटल स्टाफ के लिए बनाए जा रहे हैं। फिलहाल, होटल स्टाफ पास के एक किराए के मकान में रह रहा है। इन नए कमरों में हाल ही में पेंटिंग का काम शुरू हुआ था। पेंटिंग का ठेका सहारनपुर के एक ठेकेदार नूर को दिया गया था, जो अपने साथ चार मज़दूरों को लाया था।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts