कोर्ट से लौट रहे एक प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, हमलावर हुए फरार

मेरठ : कोर्ट से लौट रहे एक प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस इसे आपसी रंजिश मान रही है। इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।

मेरठ में बुधवार शाम सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हाशिमपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र के सुभाष नगर में कोर्ट से रिक्शे पर घर लौट रहे 45 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर सलीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार बदमाशों ने बीच सड़क पर रिक्शे को घेर लिया। इसके बाद उन्होंने सलीम पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। सलीम एक बैनामे के सिलसिले में कोर्ट गया था और वहीं से लौट रहा था।

मौके पर पहुंची पुलिस सलीम को अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइंस और कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। सलीम की कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने साक्ष्य जुटाए हैं।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी चेक करने के निर्देश दिए गए हैं। सलीम का कुछ लोगों से मुकदमेबाजी चल रही थी। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। सलीम शनिवार को जेल से बाहर आया था। उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उस पर थाना नौचंदी और थाना ब्रह्मपुरी से गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। सलीम कई बार गंभीर अपराधों में जेल जा चुका है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts