सहारनपुर : गुरुवार सुबह सहारनपुर में छत्तीसगढ़ की एक महिला जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठ गई। हाथ में तख्ती लिए महिला ने DM से न सिर्फ इन्साफ की गुहार लगाई बल्कि न्याय ना मिलने पर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। महिला की इस मांग से पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी आशीष तिवारी ने पीड़िता को इन्साफ दिलाने का आश्वासन दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने बिना तलाक दिए ही दूसरी महिला से निकाह कर लिया है और उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके चलते पीड़िता दर दर की ठोंकरे खाने को मजबूर है।

आपको बता दें कि पीड़िता हिना मूल रूप से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रहने वाली है। मई 2019 को उसका निकाह सहारनपुर के थाना जनकपुरी इलाके में रहने वाले अब्दुल के साथ धूम धाम से हुआ था। पीड़िता के मुताबिक़ निकाह के वक्त उसके पिता ने 50 लाख रूपये से ज्यादा खर्च किये थे। बावजूद इसके उसके पति और ससुरालिए उसको दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। आये दिन हो रहे उत्पीड़न और मारपीट से तंग आकर हिना दो साल पहले अपने मायके छतीसगढ़ चली गई थी। इसी बीच कई बार सामाजिक लोगों की पंचायत भी हुई लेकिन दहेज़ के लालची ससुरालियों ने पंचायत की भी नहीं मानी। कई बार गांव और परिवार के बड़े-बुजुर्गों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन ससुराल वालों ने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं। धीरे-धीरे पति-पत्नी के बीच मनमुटाव बढ़ता गया। इसके बावजूद, वह ससुराल में ही रहती रही।
हिना ने बताया कि “शादी में मेरे पिता ने दहेज में एक होंडा अमेज कार, सोने-चांदी के गहने और 5 लाख रुपये नकद दिए थे। मुझे बच्चे न होने पर लगातार ताने मारे जाते थे। मेरे ससुराल वालों ने इसका फायदा उठाया। आखिर में, दहेज और बच्चे न होने की बात कहकर उन्होंने मुझे घर से निकाल दिया। मेरे ससुराल वालों ने कहा कि अगर मैं उनके साथ रहना चाहती हूं, तो मुझे अपने पिता से 50 लाख रुपये लाने होंगे, नहीं तो वापस मत आना। हताश होकर मैं छत्तीसगढ़ में अपने माता-पिता के पास वापस चली गई। इसी बीच मुझे पता चला कि मेरे पति ने मेरी जानकारी के बिना दूसरी शादी कर ली है।”
पीड़िता ने बताया कि मैंने कई बार पुलिस और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मुझे न तो ससुराल में रहने का हक मिला और न ही दहेज उत्पीड़न मामले में कोई सख्त कदम उठाया गया। गुरुवार को हीना DM ऑफिस पहुंचीं और अधिकारियों को आपबीती सुनाई और ससुलैयों पर गंभीर आरोप लगाए। वहां मौजूद सभी लोग उनकी मांगें सुनकर हैरान रह गए। हीना ने कहा कि या तो उन्हें सम्मान के साथ ससुराल वापस भेजा जाए, या उन्हें इच्छा मृत्यु की इजाज़त दी जाए। वह अपनी ज़िंदगी से पूरी तरह तंग आ चुकी है और अब उसके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है।
मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में आया तो वेअपने ऑफिस से बाहर आए और पीड़ित महिला को बुलाया और उसकी शिकायत सुनी। महिला ने कहा कि वह अपनी ज़िंदगी से पूरी तरह तंग आ चुकी है और उसे मरने के अलावा कोई और रास्ता नहीं दिख रहा। DM ने उसे भरोसा दिलाया कि वह पूरे मामले की जांच करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे। महिला ने DM को न्याय की मांग करते हुए एक लिखित आवेदन सौंपा।
इस मामले में DM मनीष बंसल ने कहा कि अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हीना को संबंधित पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने का भी निर्देश दिया गया है ताकि पूरे मामले की ठीक से जांच की जा सके।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...


