सहारनपुर : सहारनपुर में एक नाबालिग बच्ची से बलात्कार के प्रयास का मामला सामने आया है। जहां एक युवक घर के बाहर खेल रही 8 साल की बच्ची को न सिर्फ अपने घर ले गया बल्कि उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। बच्ची के मामा की बेटी ने जब यह देखा तो उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि थाना जनकपुरी इलाके की एक कालोनी में शाम के समय 8 साल की नाबालिग बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक आया और बच्ची को पैसों का लालच देकर अपने घर ले गया। बच्ची के मुताबिक़ उसने उसका विरोध किया लेकिन वह उसे जबरन उठाकर अपने घर ले गया।
पीड़िता मां का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसकी बेटी को जबरन उठाकर अपने घर ले गया। जहाँ उसने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। बच्ची के मामा की बेटी ने जब यह देखा तो उसने शोर मचा दिया। जिससे लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच युवक ने भागने की कोशिश की।
लेकिन परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ लिया। फिर डायल 112 पर कॉल की गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़ लिया। परिजनों ने जब बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि चाचा मुझे पैसे देने की बात कर रहे थे और घर बुला रहे थे। लेकिन मैंने मना कर दिया। जिसके बाद चाचा ने मुझे जबरन गोद में उठा लिया और अपने घर ले गए। पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि थाना जनकपुरी में महिला के द्वारा तहरीर दी गई है। जिसमे बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...


