‘ठीक सी महिला’ लाकर वनकर्मियों पर दर्ज कराओ दुष्कर्म का मुकदमा, लकड़ी माफियाओं ने पकड़े जाने पर वनकर्मियों को दी धमकी

लकड़ी माफियाओं ने पकड़े जाने पर वनकर्मियों को दी धमकी

बिजनौर : वनकर्मियों से लकड़ी माफिया को छुड़ाने के दौरान का भाकियू के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। इसमें एक पदाधिकारी कह रहा है कि कोई ‘ठीक सी महिला लाकर वन कर्मियों पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दो । इन पर मुकदमे दर्ज होंगे तो अक्ल आ जाए‌गी। यह वीडियो वन विभाग के अधिकारियों ने शासन तक भेजा है। इस मामले में वन विभाग की ओर से अफजलगढ़ और रेहड़ थाने में तहरीर दो गई थी।

अफजलगढ़ थाने में दोनों लकड़ी माफिया और भाकियू जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को वन विभाग ने अफजलगढ़ क्षेत्र में अवैध लकड़ी से भरी एक पिकअप वैन पकड़ी थी। वन विभाग की टीम से बचने के दौरान आरोपितों ने गाड़ी में भरी लकड़ी को मीरापुर चौराहे के पास खाली कर दिया था, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया। टीम आरोपितों को लेकर जा रही थी।

इस बीच भाकियू के जिला उपाध्यक्ष मदन सिंह राणा ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ रेहड़ के सेंटर चौराहे के पास आरोपित शमशेर को छुड़ा लिया। इस दौरान भाकियू नेताओं और कार्यकताओं का वन कर्मियों से गाली-गलौज करते हुए एक वीडियो भी प्रसारित हो रहा है। Dfo जय सिंह कुशवाहा ने बताया कि मामले में तहरीर दी गई है। आला अधिकारियों को भी वीडियो भेजा गया है। उधर

भाकियू जिला उपाध्यक्ष मदन सिंह राणा का कहना है कि वे हमेशा किसानों के हक के लिए ही संघर्ष करते हैं। वन कर्मियों पर दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज करने की बात उन्होंने या उनके किसी साथी ने नहीं की है।सीओ आलोक सिंह का कहना है कि गुरुवार को अफजलगडू थाने में लकड़ी माफिया शमशेर, लखबीर सिंह तथा मदन सिंह राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts