लखनऊ : लखनऊ रैली में उमड़ी भारी भीड़ ने सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक, सभी को सचमुच चौंका दिया। लेकिन भीड़ से ज़्यादा चर्चा बसपा के साहस और मायावती की राजनीति, दोनों में झलकती आंतरिक कमज़ोरी की है। पुरानी मायावती सत्ता प्रतिष्ठान को आमने-सामने चुनौती देती थीं, लेकिन अब उसी मंच से भाजपा की तारीफ़ सुनकर उनके अपने कार्यकर्ता स्तब्ध रह गए। ज़मीनी कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि मायावती 2027 की लड़ाई का ऐलान करेंगी, लेकिन संदेश उल्टा गया और मायावती ने “टकराव की बजाय गतिरोध” का संकेत दिया।…
Read MoreCategory: राजनीति
क्या तेजस्वी महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे, राजनीतिक संकेत साफ़ हैं, लेकिन घोषणा अभी बाकी है।
बिहार : बिहार की राजनीति एक अहम मोड़ पर है। महागठबंधन अब तेजस्वी यादव को औपचारिक रूप से अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के बेहद करीब है। यह कदम आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पूरे समीकरण को बदल सकता है। गठबंधन का मुख्य दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) तेजस्वी के नेतृत्व में पूरी तरह एकजुट है और उनके नेतृत्व में लगभग 135-140 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। लेकिन इस समय गठबंधन की सबसे बड़ी चुनौती सीटों का बंटवारा है। कांग्रेस अब तक तेजस्वी की…
Read Moreपीके के जन सुराज फंडिंग मॉडल पर उठे सवाल, मच गया बवाल
दिल्ली : जदयू के वरिष्ठ नेता जल्द ही चुनाव आयोग, आयकर विभाग और बिहार पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक प्रकोष्ठ में एक औपचारिक याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं। आरोप है कि जॉय ऑफ गिविंग फाउंडेशन और तेलंगाना व कर्नाटक में पंजीकृत कई कंपनियों के माध्यम से जन सुराज को भारी धनराशि दान की गई, जिनकी कॉर्पोरेट संरचना और निदेशक मंडल में बार-बार होने वाले बदलाव संदिग्ध हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, ये लेन-देन संभावित “राउंड-ट्रिपिंग” का संकेत देते हैं, जिसका अर्थ है कि एक ही धनराशि को विभिन्न…
Read Moreअफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर ख़ान मुत्तक़ी का आगरा दौरा रद्द, ताजमहल देखने का सपना रह गया अधूरा
आगरा : भारत दौरे पर आए अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर ख़ान मुत्तक़ी रविवार सुबह लगभग 11 बजे आगरा पहुँचने वाले थे, लेकिन आखिरी समय में उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। यह जानकारी एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने दी। मौलवी अमीर ख़ान मुत्तक़ी का आगरा में ताजमहल देखने का कार्यक्रम था, लेकिन उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। आगरा के ज़िलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर ख़ान मुत्तक़ी रविवार सुबह लगभग 11 बजे शिल्पग्राम पहुँचने वाले थे। वहाँ…
Read Moreतालिबान के विदेश मंत्री 11 अक्टूबर को पहुंचेंगे दारुल उलूम देवबंद, तैयारियों में जुटा दारुल उलूम प्रबंधन, अलर्ट मोड़ में आया ख़ुफ़िया विभाग
सहारनपुर : अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान शासन के विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्तक़ी भारत यात्रा आ रहे हैं। इस दौरान मुत्तक़ी सहारनपुर के कस्बा देवबंद में भी आएंगे। 11 अक्टूबर को मुत्तक़ी विश्व विखयात इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम का भ्रमण करेंगे और दारुल उलूम प्रबंधन से मुलाक़ात करेंगे। उनके दौरे की सूचना मिलते ही दारुल उलूम प्रबंधन तैयारियों में जुट गया है। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम कर दिए हैं और ख़ुफ़िया वि भाग भी हाई अलर्ट पर हैं। आपको बता दें कि अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान शासन की स्थापना के…
Read Moreबसपा सुप्रीमो के ब्यान पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, दलितों को जमीन पट्टों से लेकर आरक्षण और SC/ST एक्ट की दिलाई याद
सहारनपुर : गुरूवार को बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ स्थित कांशीराम स्थल पर एक विशाल रैली को संबोधित किया। जहां अपने संबोधन में बसपा सुप्रीमो मायावती ने न सिर्फ समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए बल्कि कांग्रेस पार्टी पर भी जुबानी हमला किया। हालांकि अपने संबोधन में बसपा सुप्रीमो भाजपा को लेकर नरम दिखाई दी। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने बाबा साहब के संविधान का लगातार अपमान किया और कभी उसका सम्मान नहीं किया। अब कांग्रेसी संविधान की प्रतियां हाथ में…
Read Moreलखनऊ की रैली में मायावती ने दिखाई ताकत, सपा पर सीधा हमला और योगी सरकार की तारीफ़
लखनऊ : मायावती ने गुरुवार को लखनऊ में कांशीराम स्मारक पर बसपा की रैली को संबोधित किया। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कासगंज ज़िले का नाम कांशीराम नगर के नाम पर रखा गया था। सपा के सत्ता में आते ही उन्होंने नाम बदल दिया। मायावती ने कहा कि आपातकाल के दौरान संविधान को रौंदा गया। बाबा साहब को संसद में प्रवेश नहीं करने दिया गया। बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया गया। सपा ने हमेशा कांशीराम का अपमान किया है। दलित समुदाय को जागरूक होना होगा। मायावती…
Read Moreपूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने पहुंचे रामपुर
रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने रामपुर पहुँचे। उनका हेलीकॉप्टर जौहर विश्वविद्यालय में उतरा। इसके बाद वे वाहनों के काफिले के साथ आजम खान के आवास की ओर रवाना हुए। आजम खान अखिलेश यादव के स्वागत के लिए गेट पर खड़े थे। अखिलेश यादव के पहुँचते ही आजम खान उन्हें अंदर ले गए। आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है और भारी पुलिस बल तैनात है। आजम खान के आवास के अंदर किसी और को जाने की अनुमति नहीं है।…
Read Moreसंभल में 80 मकानों के साथ एक मस्जिद पर भी बुलडोज़र चलाया जाएगा, प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर मांगे दस्तावेज़
संभल : जिले की सदर तहसील के हातिम सराय मोहल्ला इलाके में सरकारी तालाब की ज़मीन पर बने लगभग 80 मकानों और एक मस्जिद को प्रशासन बुलडोज़र से गिराने की तैयारी कर रहा है। प्रशासन का दावा है कि भू-माफियाओं ने अवैध प्लाटिंग की है। सभी को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। कुछ मकानों के लिए 26 सितंबर को और मस्जिद समेत कई अन्य निर्माणों के लिए 30 सितंबर को नोटिस चस्पा किए गए थे। प्रशासन ने सभी से 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप…
Read Moreभीम आर्मी जय भीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल घर में किये नजरबंद, पुलिस ने बरेली जाने से रोका
सहारनपुर : “आई लव मोहम्मद” घटना को लेकर चल रहे राजनीतिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच भीम आर्मी जय भीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल को सहारनपुर ज़िले के बेहट में बरेली जाने से रोक दिया गया। मंगलवार को मोहल्ला खालसा स्थित अपने आवास से बरेली जाते समय पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और नज़रबंद कर दिया। इस घटना के बाद नौटियाल, उनके समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार मंजीत सिंह नौटियाल मंगलवार को बरेली में मुस्लिम…
Read More