निकाह से ठीक पहले प्रेमिका का कातिल गिरफ्तार, हत्या के बाद दूसरी युवती से करने गया था निकाह, जानिए कैसे हुआ खुलासा

Lover Murder in Saharanpur

सहारनपुर : सहारनपुर में लिव-इन-रिलेशन का खौफनाक अन्त हुआ है। क़ातिल प्रेमी ने न सिर्फ लिव-इन-रिलेशन में रह रही प्रेमिका की गला रेत कर हत्या कर दी बल्कि दूसरी युवती से निकाह करने पहुंच गया। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर हरियाणा पुलिस ने कातिल प्रेमी को शादी के मंडप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में जहां कातिल प्रेमी ने अपना गुनाह क़बूल कर लिया वहीं हत्या की वजह भी बताई। जिसे जान हर कोई हैरान है। मृतक प्रेमिका एक बच्चे की मां थी और पति-बेटे को छोड़कर बिलाल नाम के युवक के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही थी। पुलिस ने आरोपी बिलाल के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Lover Murder in Saharanpur

आपको बता दें कि यमुनानगर हरियाणा के पुलिस को 7 दिसंबर को पोंटा साहिब हाईवे पर प्रताप नगर पुलिस स्टेशन इलाके के खेतों से एक युवती की बिना सिर वाली लाश मिली थी। लाश पूरी तरह सड़ कर खराब हो चुकी थी। युवती के शव से सिर गायब था, और वह नग्न हालत में पडी थी। पुलिस की पहली जांच में यह एक जघन्य और सोची-समझी हत्या लग रही थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई। DSP रजत गुलिया की अगुवाई वाली SIT में CIA की दोनों टीमें और पुलिस स्टेशन लेवल के अधिकारी शामिल थे।

पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती मृतक की पहचान करना था, जो लंबे समय तक एक रहस्य बना रहा। हरियाणा के सभी जिलों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से संपर्क किया। लेकिन किसी भी लापता व्यक्ति की रिपोर्ट सामने नहीं आई। बावजूद इसके पुलिस ने टेक्निकल एनालिसिस, CCTV फुटेज और अन्य डिजिटल सबूतों के आधार पर अपनी जांच जारी रखी। पुलिस ने हथनीकुंड बैराज पर लगे CCTV फुटेज खंगाले तो घटना से जुड़ा सुराग हाथ लग गया। 6 दिन बाद पुलिस ने सहारनपुर जिले के थाना नकुड़ इलाके के गांव टिडोली के रहने वाले फुरकान उर्फ ​​बिलाल को को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह एक युवती से निकाह करने मंडप आया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस पूछताछ में हत्या आरोपी बिलाल ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि मृतक उमा पिछले दो साल से उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बिलाल की शादी एक युवती से तय हो चुकी थी और उमा उस पर खुद से शादी करने का दबाव बना रही थी। इतना ही नहीं किसी से शादी करने से मना कर रही थी। एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि बिलाल को डर था कि उमा उसके परिवार को सच्चाई बता देगी। जिसके चलते उसकी शादी टूट सकती है। इसी डर से उसने प्रेमिका उमा को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली।

बिलाल ने पुलिस को बटाया कि 6 दिसंबर की रात को उसने हिमाचल घूमने जाने की बात कही और सहारनपुर से उस उमा को अपनी कार में लेकर हिमाचल छले गए। जहां बहादुरगढ़ के पास कार के अंदर सीट बैल्ट से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। उसकी पहचान छिपाने के लिए, आरोपी ने उमा का सिर उसके धड़ से अलग कर दिया और लाश को सड़क से दूर फेंक दिया। उमा काफी समय से अपने परिवार के संपर्क में नहीं थी, इसलिए बिलाल को लगा कि उसकी पहचान भी नहीं हो पाएगी। रिमांड के दौरान आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर लाल ढांग इलाके से औरत का कटा हुआ सिर बरामद किया गया।

वहीं उमा के पति जॉनी ने बताया कि करीब 16 साल पहले उमा ने उसके साथ घर से भाग कर प्रेम विवाह किया था। उनका एक 13 साल का बेटा भी है। लेकिन 2 साल पहले उमा ने उससे तलाक ले लिया था। तभी से वह बिना कुछ बताए अलग रहने चली गई थी। इस बीच उसकी उमा से कोई बातचीत या मुलाकात भी नहीं हुई। हालांकि कभी कभी उमा अपने बेटे से मिलने जरूर आती थी। जॉनी के मुताबिक उमा एक लकड़ी कारखाने में काम करती थी। जहां बिलाल से उसकी मुलाकात होना बताया जा रहा है। उमा की हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस उनके गांव पहुंची थी जिसके बाद जॉनी को उसकी हत्या के बारे मे पता चला। ग्रामीणों ने बताया कि उमा 16 साल पहले शादी से एक दिन पहले जॉनी के साथ भाग गई थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts