सहारनपुर : सहारनपुर में एंटी करप्शन टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाई की है। एंटी-करप्शन टीम ने थाना मंडी इलाके में खाता खेड़ी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को रिश्वत के नोटों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। पकड़ा गया सिपाही पीड़ित को न सिर्फ फर्जी मुकदमें फंसाने की धमकी दे रहा था बल्कि मुकदमे से निकालने के नाम पर 20 हजार रूपये की मांग की थी।
आपको बता दें कि थाना मंडी इलाके की खाता खेड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र में किसी मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। चौंकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने मनमानी करते हुए पीड़ित के भाई को जबरन मुकदमे में वांछित बना दिया। परिजनों के मुताबिक़ जब उन्होंने चौंकी इंचार्ज और सिपाही विनोद कुमार से निर्दोष होने की बात कही तो सिपाही ने उन्हें धमका कर भगा दिया।
हालांकि बाद में सिपाही ने मुकदमे से नाम हटाने के पर पीड़ित से 20 हजार रूपये की मांग कर दी। लेकिन नाम निकालने के लिए 15 हजार रूपये में सौदा हो गया। वहीं पीड़ित ने इसकी शिकायत सहारनपुर एंटी करप्शन विभाग में कर दी। जिसके बाद एंटी करप्शन टीम ने रिश्वतखोर सिपाही को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया।

