दोस्त की बहन से हुआ प्यार, भाई को पता चला तो दोस्त की कर दी हत्या, गंगा में मिला प्रेमी का शव

कानपुर : जिले के चकेरी थाना क्षेत्र में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस के अनुसार, युवक को अपने दोस्त की बहन से प्यार हो गया था। जब दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने ही युवक की हत्या कर उसे गंगा में फेंक दिया था। गंगा से एक शव बरामद किया गया है। हालाँकि, अभी तक यह पहचान नहीं हो पाई है कि यह शव उसी युवक का है या नहीं। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

चकेरी थाना क्षेत्र के शिव कटरा हरिजन बस्ती हरजिंदर नगर निवासी रवि कुमार ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि 29 अगस्त की रात करीब 11 बजे करीब 20 लोग उसके भाई ऋषिकेश को घर से यह कहकर ले गए कि वे गणेश महोत्सव में जा रहे हैं। इसके बाद वह शनिवार सुबह तक घर नहीं पहुँचा और उसका फोन भी लगातार बंद आ रहा था। इस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए 6 नामजद और 14 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

महाराजपुर थाना क्षेत्र के कटरी डोमनपुर, गौशाला गांव के सामने ग्रामीणों ने गंगा में तैरता शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि शव ऋषिकेश का हो सकता है, लेकिन परिजनों ने उसकी पहचान नहीं की है।

फिलहाल, युवक की तलाश में गोताखोरों की मदद से गंगा में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मामले में चकेरी थाना प्रभारी संतोष शुक्ला का कहना है कि ऋषिकेश के मुख्य आरोपी की बहन से संबंध बताए जा रहे हैं। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने ऋषिकेश की हत्या कर शव को बोरे में भरकर गंगा में फेंक दिया है। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगा में तलाशी अभियान चलाया। गंगा में बहाव तेज होने के कारण कोई जानकारी नहीं मिल सकी। फिलहाल, युवक की तलाश की जा रही है।

एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि 30 तारीख को कृष्णानगर थाना क्षेत्र में सूचना मिली कि ऋषिकेश उर्फ ​​सोनू जोकी शिवकटरा स्थित घर से गायब हो गया है। उन्होंने बताया कि 29 तारीख की रात वह 11 से 12 बजे के बीच अपने घर से पंडाल और गणेश चतुर्थी में शामिल होने के लिए निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने इस मामले में तहरीर दी। उसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, मामले की संदिग्धता को देखते हुए 6 टीमें लगाई गई हैं। घटना की जांच करते हुए सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं, आगे की कार्रवाई जारी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts