बैंक्वेट हॉल में लगी भयंकर आग से लाखों का नुकसान, शादियों के सीजन में बड़ा हादसा टला

A massive fire in a banquet hall caused losses worth lakhs, A major tragedy averted during the wedding season.
सहारनपुर : सहारनपुर के सदर बाज़ार थाने इलाके में मंगलवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली रोड़ स्थित महाराजा पैलेस बैंक्वेट हॉल में अचानक आग लग गई। बैंक्वेट हॉल में मे काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में कर्मचारी बाहर निकल आए।  बैंक्वेट हॉल में लगी आग की सूचना मिलते दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबु पाया। थाना सदर बाजार पुलिस और दमकल अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच में जुट गए। प्रथम दृश्य आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं आग से बैंक्वेट हॉल मालिक को लाखों के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। हालांकि हादसे में किसी जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
A massive fire in a banquet hall caused losses worth lakhs, A major tragedy averted during the wedding season.

आपको बता दें कि मंगलवार देर शाम दिल्ली रोड पर महाराजा पैलेस बैंक्वेट हॉल में आग लग गई। इससे अंदर काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। आग की लपटें देखकर लोग बैंक्वेट हॉल के बाहर जमा हो गए। देखते ही देखते मौके पर सेंकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। आग की सूचना मिली तो पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मचारियों ने चार गाड़ियों से पानी छिड़क कर बमुश्किल आग पर काबू पाया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक शाम करीब 8 : 30 बजे बैंक्वेट हॉल के अंदर से धुआं उठ रहा था। जब तक कोई कुछ समझ पाता धुयें ने लपटों का रूप ले लिया और आग की लपटें आसमान छुने लगी।

आग की लपटें देखकर कर्मचारी घबरा गए। आग ने हॉल के पर्दों और डोरमैट को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते आग तेजी से धधकने लगी और पूरे पैलेस में फैल गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाना शुरू कर दिया। फायरफाइटर्स को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग लगने के कारणों की अभी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त बैंक्वेट हॉल बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे हुए थे और हलवाई शादी के लिए मिठाइयाँ बना रहे थे। आग लगने के बाद बैंक्वेट हॉल से घरेलू सिलेंडर हटा दिए गए थे। हॉल के अंदर कमर्शियल सिलेंडर की जगह घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल किए जा रहे थे। अच्छी बात यह रही कि घटना के समय बैंक्वेट हॉल में कोई शादी या इवेंट नहीं हो रहा था। अगर कोई फंक्शन होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts