सहारनपुर : सहारनपुर में STF और थाना गंगोह पुलिस की बदमाशों के साथ देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश सिराज ढेर हो गया। मारे गए बदमाश के ख़िलाफ़ हत्या समेत 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। सिराज उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आतंक का पर्याय बन चुका था। जिसके चलते पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने मारे गए बदमाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सहारनपुर के गंगोह इलाके में एक एनकाउंटर में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश सिराज अहमद को मार गिराया। सिराज सुल्तानपुर में एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में वॉन्टेड था और लंबे समय से फरार था। एक सूचना के आधार पर STF और पुलिस ने उसे घेर लिया। जिसके बाद सिराज ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में वह मारा गया। सिराज पर हत्या समेत करीब 30 गंभीर मामले दर्ज थे।
आपको बता दें बीती देर रात यूपी STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश सिराज अहमद को मारकर STF ने बड़ी सफलता हासिल की है। सिराज अहमद सुल्तानपुर में एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में फरार था और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में उसके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत दर्जनों मामले दर्ज थे।
पुलिस के मुताबिक सिराज अहमद मूल रूप से सुल्तानपुर जिले का रहने वाला था। उसने वहां एक कुख्यात हत्या की थी, जिसके बाद से वह फरार था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी, और उसे पकड़ने के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। DGP मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सहारनपुर में मारे गए लाख का इनामी बदमाश सिराज अहमद सुल्तानपुर का रहने वाला था। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) कई दिनों से सिराज का पीछा कर रही थी।
इसी दौरान STF को सुचना मिली कि कुख्यात सिराज अहमद पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर आया हुआ है। जो सहारनपुर के गंगोह थाना इलाके में छिपा हुआ है। सटीक सुचना पर STF और पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद आत्म रक्षा के लिए पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। दोनों ओर से हुई फायरिंग में पुलिस की गोलियों से इनामी बदमाश घायल होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में STF और पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
SSP आशीष तिवारी ने बताया कि शनिवार देर रात हेडक्वार्टर टीम को सूचना मिली कि सुल्तानपुर का रहने वाला और हत्या के मामले में वांछित एक लाख रुपये का इनामी बदमाश सिराज अहमद थाना गंगोह इलाके में छिपा हुआ है। जो किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सिराज अहमद पंजाब-हरियाणा बॉर्डर के रास्ते सहारनपुर में आया है। मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी के बाद मुठभेड़ हो गई।
सिराज के पास से एक मोटरसाइकिल, दो पिस्टल, बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस, खाली कारतूस, चार मोबाइल फोन, दो वाई-फाई डोंगल और कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं। सिराज का कई जिलों में आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग थानों और जिलों में हत्या, हत्या की कोशिश और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत अपराधों सहित 30 गंभीर मामले दर्ज थे। सिराज अहमद, मंसूर अहमद का बेटा था और सुल्तानपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के लोलेपुर का रहने वाला था।

