उत्तर प्रदेश के मंत्री की पत्नी का फोन हैंग, खाते में दो करोड़ रुपये भेज दें, मै जरूरी मीटिंग मै हूँ, साइबर थाने में एफआईआर दर्ज

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता का मोबाइल हैक हो गया। साइबर अपराधियों ने ठगी की कोशिश भी की है। हैकरों ने उनका मोबाइल हैक कर उनके व्हाट्सएप नंबर से कई लोगों को मैसेज भेजकर पैसे मांगे। जब लोगों ने महापौर को उनके व्हाट्सएप नंबर से पैसे मांगे जाने की जानकारी दी, तो वह परेशान हो गईं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बताया कि उनका मोबाइल अचानक बंद हो गया और कुछ देर बाद परिचितों को व्हाट्सएप पर संदिग्ध मैसेज आने लगे। मैसेज में लिखा था- ‘मैडम बहुत परेशान हैं, उनके पास केवल 55 हजार रुपये हैं, 65 हजार रुपये भेज दो।’ जिस नंबर से मैसेज भेजे जा रहे थे, उस पर मेरी तस्वीर थी और नाम के आगे नंदी गुप्ता लिखा था। उन्होंने बताया कि कॉल करने वाला व्यक्ति खुद को व्यू.कैरियर का कर्मचारी बता रहा था और ठगी के इरादे से संपर्क कर रहा था।

साइबर थाना प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि पूर्व महापौर की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। कुछ जानकारियाँ मिली हैं, जिन पर काम चल रहा है। साइबर ठगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के पति हैं। मंत्री नंदी की इकावो एग्रो डेली प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक कंपनी है, जिसके निदेशक उनके बेटे अभिषेक गुप्ता हैं। कंपनी के अकाउंटेंट रितेश को 13 नवंबर 2024 को व्हाट्सएप से एक मैसेज आया। उस नंबर पर अभिषेक गुप्ता की फोटो लगी हुई थी।

मैसेज में लिखा था कि वह एक बेहद ज़रूरी बिज़नेस मीटिंग में हैं। इस खाते में दो करोड़ रुपये भेज दें। इस मैसेज पर भरोसा करके अकाउंटेंट ने दो करोड़ आठ लाख रुपये अलग-अलग खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद प्रयागराज के साइबर थाने में मामला दर्ज हुआ। जाँच हुई तो एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी सुरजीत, लीडर ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मालिक संजीव, हैकर दिव्यांशु, पुलकित द्विवेदी, विजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इसी तरह के एक और मामले में, साइबर अपराधियों ने झूंसी निवासी देशराज चंद्र श्रीवास्तव से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 52 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने पहले मुनाफे का झांसा देकर निवेश कराया, फिर एक ऐप डाउनलोड करके शेयर खरीदने-बेचने को कहा। धीरे-धीरे उनकी मेहनत की कमाई ठग ली गई। जालसाजों ने उनसे पहले 12 लाख और फिर 40 लाख रुपये ऐंठ लिए। इस मामले में भी साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts