सिपाही की हादसे में दर्दनाक मौत.कार पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा

accident

हापुड़: रविवार रात करीब 10:30 बजे एक तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार कांस्टेबल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।

घटना हापुड़ जिले के हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव पटना बाईपास की है। हाफिजपुर थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात कांस्टेबल सोनू कुमार अपनी कार से गांव पटना मुरादपुर से थाना हाफिजपुर जा रहे थे। जब वह गांव पटना के बाईपास पर पहुंचे तो अचानक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी।

सूचना मिलने पर एसपी ज्ञानंजय सिंह, एएसपी विनीत भटनागर समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से करीब 1 घंटे तक रेस्क्यू कर कार का अगला हिस्सा काटकर घायल कांस्टेबल को कार से बाहर निकाला। इस दौरान कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई।

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि घटना रात की है। सोनू कुमार बागपत के रहने वाले थे और हाफिजपुर थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। वह पटना के मुरादपुर से हाफिजपुर जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी पीछे से एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद उनके शव को गाड़ी से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts