लखनऊ : राजधानी में गुरुवार को आयोजित मुख्यमंत्री के जनता दरबार में उस समय हड़कंप मच गया, जब गाजियाबाद से अपनी समस्या लेकर आए सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी सतवीर गुर्जर ने जहर खा लिया। जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो सुरक्षा में लगे अफसरों को पता चला। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। गाजियाबाद के सरोली थाना लोनी निवासी सतवीर गुर्जर गुरुवार सुबह करीब 9 बजे जनता दरबार में पहुंचे। उनके साथ कुछ रिश्तेदार भी थे। थोड़ी देर बाद सतवीर ने…
Read More