जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे एक युवक की गोली लगने से हुई मौत, मामले की पुलिस कर रही है जांच

बलिया : जिले में जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। हालाँकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसे गोली क्यों और कैसे लगी। युवक के सीने में गोली लगी थी। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची। मामले की जाँच की जा रही है और स्थानीय निवासियों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। घटना हल्दी थाना क्षेत्र के नीरूपुर ढाले के पास हुई। पुलिस अधीक्षक…

Read More