सहारनपुर : 26 अक्टूबर को सहारनपुर स्थित बी एंड एन पायरोलिसिस इंडस्ट्रीज में भीषण विस्फोट हुआ। इस हादसे में फैक्ट्री मालिक और मैनेजर समेत पाँच अन्य मजदूर झुलस गए। शोएब और बिल्लू नाम के दो मजदूरों की मौत हो गई। फैक्ट्री मालिक बृजेश प्रजापति, मैनेजर विशाल सिंह, सोहेल और जितेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शोएब और बिल्लू के शव विस्फोट में इतनी बुरी तरह जल गए थे कि उनके परिवार वाले उनकी पहचान नहीं कर पा रहे थे।…
Read More