सहारनपुर में बोलीं महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोबाइल और सोशल मीडिया बन रहे पारिवारिक विवादों का कारण

Vijaya Rahatkar

सहारनपुर : सहारनपुर पहुँची राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने महिला सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्या सुनी। इस दौरान उन्होंने डीएम-एसएसपी और संबंधित अधिकारियों को महिलाओं की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत करते हुए महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज उन्हें 30 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से ज़्यादातर पारिवारिक विवाद की हैं। उन्होंने ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं की बात सुनी और एसएसपी व ज़िलाधिकारी से बात करके उनकी शिकायतों का समाधान कराया।

उन्होंने कहा कि पारिवारिक मामलों को सुलझाने में थोड़ा समय लगता है। पहले उन महिलाओं के साथ काउंसलिंग की जाती है, मेडिटेशन किया जाता है, उन्हें समझाना पड़ता है। महिलाओं के लिए कानून भी बनाए गए हैं, इसलिए समानता के साथ काम करना और उनके साथ न्याय करना हमारा कर्तव्य है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो पहले उत्तर प्रदेश में महिलाएँ जागरूक नहीं थीं, अब उत्तर प्रदेश में महिलाएँ जागरूक होने लगी हैं। अब महिलाएँ अपनी शिकायत दर्ज कराने आती हैं, पहले ऐसा नहीं होता था।

महिलाओं को जागरूक करने के लिए ज़रूरी कदम उठाए जा रहे हैं। ज़िले में कप्तान और ज़िलाधिकारी स्तर पर सभी को महिलाओं के ख़िलाफ़ कार्रवाई करनी चाहिए और उन्हें जागरूक करने के लिए अभियान चलाने चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि मोबाइल फ़ोन और सोशल मीडिया भी पारिवारिक कलह का कारण बनते हैं। फ़ोन पर बात करना और सोशल मीडिया पर ज़्यादा समय बिताने से पति-पत्नी के बीच दरार पैदा होती है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने नगीना सांसद चंद्रशेखर पर पीएचडी छात्रा रोहिणी द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बात की। नगीना सांसद चंद्रशेखर पर लगे उत्पीड़न के आरोपों का अभी अध्ययन किया जा रहा है और इसकी पूरी जाँच की जाएगी। इस मामले की जाँच अभी जारी है और जाँच के बाद ही कुछ कहा जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts