बच्चे का शव गोद में लेकर कलेक्ट्रेट पहुँची महिला, महिला कांस्टेबल पर लगाया धक्का देने का आरोप, कहा- कांस्टेबल के धक्का देने से हुई मौत

Woman reached collectorate with child's dead body in her lap, Accused female constable of pushing her, Child died due to constable pushing her

शाहजहाँपुर : लखीमपुर खीरी में नवजात का शव लेकर डीएम कार्यालय पहुँचने के मामले के बाद, मंगलवार को शाहजहाँपुर में भी एक महिला बच्चे का शव गोद में लेकर कलेक्ट्रेट पहुँची। उसने आरोप लगाया कि एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा धक्का दिए जाने के कारण उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। प्रशासनिक अधिकारी ने महिला को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

बता दें कि थाना कांट क्षेत्र के गाँव अकर्रा रसूलपुर निवासी गुड्डी की पत्नी रवीना मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्चे का शव गोद में लेकर कलेक्ट्रेट पहुँची। बच्चे का शव देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। रवीना के मुताबिक, सोमवार को कांट थाने की पुलिस उनकी झोपड़ी खाली कराने आई थी। उसने गुहार लगाई कि वह साढ़े सात महीने की गर्भवती है। उसका पति भी घर पर नहीं है। जब घरवाले आएँगे, तो वे खुद ही सामान हटा देंगे।

आरोप है कि उसकी बात सुनकर महिला कांस्टेबल ने उसे ज़ोर से धक्का दे दिया। इससे वह पेट के बल ज़मीन पर गिर पड़ी, जिससे उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। जब वह शिकायत लेकर थाने गई, तो पुलिस ने उसके साथ बदसलूकी की और उसे वहाँ से भगा दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts