हनीट्रैप के जरिये नाम करवा ली जमीन, युवती समेत चार आरोपी गिरफ्तार, वीडियो की धमकी देकर कर रहे थे बलैकमेल 

SAHARANPUR News
सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने हनीट्रैप के ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो एक युवती के जरिये न सिर्फ लोगों को प्रेम जाल में फंसा लेते बल्कि मौका मिलते ही उनकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस ने युवती समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मास्टर माइंड फरार है। जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक़ गिरोह के सदस्यों ने पहले एक युवती के सहारे युवक को प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसे सुनसान जगह पर बुलाकर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद बलैकमेल करते हुए युवक से 10 लाख रुपये मांगे। लेकिन जब युवक बड़ी रकम नहीं दे पाया तो उसकी एक बीघा जमीन का एग्रीमेंट करा लिया था।
Saharanpur News
आपको बता दें कि पूरा मामला थाना फतेहपुर गांव दतौली मुग़ल का है। जहां गांव के रहने वाले युवक आरिफ खान ने 13 जुलाई को हनीट्रैप गिरोह के खिलाफ तहरीर देकर इन्साफ की गुहार लगाई थी। एएसपी मनोज यादव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि थाना फतेहपुर के गांव दतौली मुगल निवासी आरिफ खान ने हनीट्रैप में फंसाकर जमीन का एग्रीमेंट कराने का मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि शहजाद, कादिर, हसीन, सावेद और अरशद ने एक युवती के जरिए उसे हनीट्रैप में फंसा कर पहले वीडियो बनाया और इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करते रहे।

Saharanpur News

आरोपियों ने पीड़ित आरिफ से पहले 10 लाख रुपये नगद मांगे लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। जिसके बाद आरोपियों ने उस पर एक बीघा ज़मीन अपने नाम करवाने का दबाव बनाया। लोकलाज और बदनामी के डर से पीड़ित ने आरोपियों के नाम ज़मीन का इकरारनामा कर दिया। एएसपी के मुताबिक़ पीड़ित ने पुलिस को बताया कि शहजाद और कदीर ने पहले स्वाति नाम की युवती को पीड़ित आरिफ खान के पास भेजा। स्वाति ने उसे अपने प्रेम जाल में ऐसा फंसा लिया कि दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। 25 दिसंबर 2024 को आरिफ ने स्वाति को अपने खेत में बनी एक झोपड़ी में बुलाया। जहां स्वाति के बताने पर कादिर पहले ही पहुंच गया। जब स्वाति और आरिफ मिले तो कादिर ने चुपके से वीडियो और तस्वीरें बना लीं। इसके बाद गिरोह ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बलैकमेल करने लगे। आरोपियों ने आरिफ से 10 लाख रुपयेकी मांग कर दी।

Saharanpur News
एएसपी ने बताया कि पैसे न दे पाने पर आरिफ ने कहा कि वह मजबूरी में अपनी ज़मीन बेच दे देगा। फिर 17 जनवरी 2025 को चारों आरोपी चुपचाप आरिफ को लेकर कचहरी पहुँच गए और 1 बीघा ज़मीन का रजिस्टर्ड इकरारनामा करवा लिया। पीड़ित का आरोप है कि छुटमलपुर में पढ़ रहे उसके बच्चे को भी जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके चलते उसे स्कूल भी नहीं भेजा गया। एग्रीमेंट में 10 लाख की एडवांस रकम दिखाई गई थी, जिसमें 2.5 लाख नकद और 7.5 लाख के दो चेक दिखाए गए थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने 7.5 लाख का चेक निकाल लिया था और बाकी पैसे स्वाति को देने आए थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसी गांव के शहजाद पुत्र लखमीरा, अरशद पुत्र मुकीम, सावेद पुत्र मुकीम और स्वाति पुत्री राजकुमार को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात कादिर से हुई थी। वह ड्राइवर है। उसने युवती को शॉर्टकट से पैसे कमाने की बात कही थी। जिसके बाद युवती मान गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती के मोबाइल में और भी सबूत मिले हैं। जिसमें लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर पैसे ऐंठने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts