प्रयागराज में मासूम बच्चियों से बलात्कार की दो अलग-अलग घटनाएं, मुकदमा दायर कर मामले की जांच शुरू

प्रयागराज : यूपी के प्रयागराज में मासूम बच्चियों से बलात्कार की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस दोनों मामलों के आरोपियों को थाने ले आई है। एक आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पहली घटना बहरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां एक 45 वर्षीय दुकानदार ने 6 साल की बच्ची को टॉफी का लालच देकर दुकान के अंदर ले गया, फिर बच्ची के साथ जबरन बलात्कार किया।

आरोपी ने बच्ची से कहा कि किसी को मत बताना, वरना वह उसे जान से मार देगा। वहीं, जब बच्ची घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने बहरिया थाने पहुंचकर मामले की पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

दूसरी घटना घूरपुर थाना क्षेत्र की है। जहां अपनी मां के साथ बकरियां चराने गई चार साल की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। वह किसी काम से बाहर गया था। वह अपनी चार साल की बेटी के साथ बकरियां चराने गई थी। यमुना नदी के पास गांव का ही एक युवक बच्ची के साथ दुलार करने लगा। महिला बच्ची को युवक के पास छोड़कर कुछ दूर बकरियों के पीछे चली गई।

जब वह वापस लौटी तो बच्ची और युवक वहां नहीं थे। महिला ने इधर-उधर देखा तो मासूम बच्ची झाड़ियों के पीछे खून से लथपथ पड़ी मिली। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत की। एसीपी कौंधियारा विवेक यादव ने बताया कि 14 वर्षीय आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts