एक नहीं तीन किलोमीटर के दायरे के उच्च प्राथमिक विद्यालयों का होगा विलय, शिक्षा मंत्रालय ने दिए निर्देश

CM Yogi In Varanasi

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विलय को लेकर बड़ी खबर है। अब तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों का विलय किया जाएगा। अभी तक एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों का विलय किया जा रहा था। इसके लिए शासन ने शिक्षा मंत्रालय के आदेश का पालन करने के निर्देश संबंधितों को जारी कर दिए हैं।

अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने पत्र जारी करते हुए लिखा कि 16 जून 2025 को जारी निर्देशों के क्रम में अपर्याप्त छात्र नामांकन वाले विद्यालयों को निकटवर्ती विद्यालयों के साथ जोड़ा जाए। इस दौरान स्थानीय परिस्थितियों और आवश्यकताओं का ध्यान रखें। उन्होंने आगे कहा कि छोटे और कम संसाधन वाले विद्यालयों को बड़े विद्यालयों के साथ जोड़ा जाए। जिन विद्यालयों में छात्र नामांकन 50 से कम है। उनका जोड़ा बनाया जाए।

इसके साथ ही एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले प्राथमिक विद्यालयों और तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों का जोड़ा बनाया जाए। इस संबंध में महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने निर्देश दिए कि सरकार के निर्देशों का पालन किया जाए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts