सहारनपुर : सहारनपुर में नकुर-गंगोह मार्ग पर तीन मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया है, और घटना की जांच जारी है। यह सड़क दुर्घटना शनिवार सुबह सहारनपुर जिले के नकुर-गंगोह मार्ग पर हुई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा भगवानपुर गांव के पास हुआ, जब तीन मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
आपको दें कि कस्बा नकुड़ के मोहल्ला बंजारन का रहने वाला आदिल, AC और रेफ्रिजरेटर रिपेयर टेक्नीशियन के तौर पर काम करता था। शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे, वह एक ग्राहक का रेफ्रिजरेटर ठीक करने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से कुराली गांव जा रहा था। उसी समय, उसके पीछे एक अलग मोटरसाइकिल पर सवार संदीप कुमार (लतीफपुर गांव का निवासी) और सोनू (सहबमाजरा का निवासी) किसी काम से गंगोह जा रहे थे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, जैसे ही आदिल की मोटरसाइकिल भगवानपुर-कुराली गांव के इलाके के पास पहुंची, उसकी सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से ज़ोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीसरी मोटरसाइकिल जो पहली दो मोटरसाइकिलों के पीछे चल रही थी। वह भी उनसे टकरा गई, जिससे तीनों बाइकें सड़क पर गिर गईं। इस दुर्घटना में आदिल के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनू और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीसरी मोटरसाइकिल का चालक दुर्घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया।

