जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र दफ्तर में मिली खामियां, महापौर ने अधिकारियों को लगाई फटकार, क्लर्क का कॉलर पकड़ दफ्तर से बाहर खींचा

The mayor reprimanded officials for deficiencies in the birth and death certificate office, Dragged a clerk out of the office by the collar.

सहारनपुर : स्मार्ट सिटी सहारनपुर में इन दिनों भ्रष्टाचार चरम पर है। जिसके चलते जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यलय में फाइलों का ढेर लगा हुआ है। सुविधा शुल्क के बिना जन्म प्रमाण पत्र तो दूर मृत्यु प्रमाण पत्र भी नहीं बनाया जा रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद महापौर डॉ.अजय सिंह शुक्रवार को नगर निगम के जन्म और मृत्यु प्रमाण दफ्तर पहुँच गए। जहां उन्होंने निरिक्षण किया और प्रमाण पत्र बनवाने आये शहरवासियों से बात की।

जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र दफ्तर का माहौल उस वक्त गरमा गया जब महापौर ने वहां रजिस्टर और रिकॉर्ड खंगालना शुरू किया। एंट्री गलत, अधूरी और नियमों के खिलाफ किये जाने पर महापौर का पारा चढ़ गया और वहां मौजूद अधिकारियों को फटकार लगानी शुरू कर दी। इस दौरान जब महापौर अजय सिंह ने जब क्लर्क से जवाब मांगा तो क्लर्क ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और उल्टा यह बोल दिया कि “मैं इसे देख लूंगा।” जिससे महापौर का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने क्लर्क की गर्दन पकड़ी और उसे ऑफिस से बाहर निकाल दिया, और कहा, “मैं तुम्हें जेल भेज दूंगा।”

आपको बता दें कि सहारनपुर नगर निगम के बर्थ एंड डेथ सर्टिफिकेट डिपार्टमेंट को लगातार करप्शन की शिकायतें मिल रही थीं। मेयर डॉ. अजय सिंह शुक्रवार को निरिक्षण के लिए जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग के दफ्तर पहुंचे थे। उन्होंने वहां रजिस्टर और रिकॉर्ड का ढेर देखा। उन्होंने क्लर्क सुरेंद्र सिंह को बुलाया। खामिया मिलने पर गुस्साए महापौर अजय सिंह ने न सिर्फ जमकर फत्रकार लगाई बल्कि क्लर्क सुरेंद्र की गर्दन पकड़ी और उसे घसीटते हुए बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं सुरक्षा कर्मियों को क्लर्क को साथ लेकर आये। महापौर का गुस्सा देख नगर निगम में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

महापौर अजय सिंह ने तत्काल जवाब मांगा लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। मेयर ने क्लर्क को जेल भेजने का आदेश दिया। जिस पर क्लर्क ने जवाब दिया, “मैं इसे देख लूंगा।” इससे गुस्साए मेयर ने क्लर्क सुरेंद्र की गर्दन पकड़ी और उसे ऑफिस से बाहर निकाल दिया। पूरी घटना का वीडियो मेयर के फेसबुक पेज पर लाइव स्ट्रीम होता रहा। क्लर्क अपने केबिन में जाकर बैठ गया, लेकिन मेयर का गुस्सा इतना बढ़ गया था कि वह मौके पर पहुंचे और सुरेंद्र सिंह को गर्दन पकड़कर घसीटते हुए बाहर ले आए। डिपार्टमेंट में तुरंत अफरा-तफरी मच गई। मेयर ने पास खड़े अधिकारियों को तुरंत डिपार्टमेंटल जांच शुरू करने और पूरे मामले में लापरवाही की रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया।

महापौर डॉ. अजय सिंह ने बताया कि “हमें काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि क्लर्क जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में गंभीर लापरवाही कर रहा है। आज जांच के दौरान रजिस्टर भी गलत पाए गए। कोई भी गलत काम करने पर बख्शा नहीं जाएगा। जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।” इस घटना से नगर निगम कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। कुछ कर्मचारी मेयर की कार्रवाई को गलत बता रहे हैं, तो कुछ इसे बहुत ज्यादा पावर का प्रदर्शन बताकर सवाल उठा रहे हैं। लेकिन वहीं क्लर्क सुरेंद्र सिंह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts