सहारनपुर : सहारनपुर में भाजपा विधायक कीरत सिंह और महिला कार्यकर्ता कोमल गुर्जर के मामले में नया मोड़ आ गया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने कोमल गुर्जर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने उन पर जनप्रतिनिधि की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। सहारनपुर में भाजपा विधायक कीरत सिंह के खिलाफ गुर्जर समाज के लोगों ने महापंचायत बुलाई थी। महिला का आरोप है कि गंगोह विधायक कीरत सिंह के इशारे पर उसके परिवार को परेशान किया जा रहा है। उसके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। गगोह के एक पैलेस में महापंचायत बुलाई गई थी जिसको प्रशानिक अधिकारीयों ने रोक दिया है। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया है।

एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इसकस्बा गंगोह में होने वाली महापंचायत की अनुमति नहीं दी गई है। थाना गंगोह इलाके में बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है। अगर सड़क पर भीड़ जुटी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले में विधायक के समर्थकों का कहना है कि यह कीरत सिंह को बदनाम करने की साजिश है। गुर्जर समाज की महिला और भाजपा कार्यकर्ता कोमल चौधरी ने 20 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था।
जिसमें बताया गया कि गंगोह विधायक कीरत सिंह के इशारे पर मेरे परिवार को परेशान किया जा रहा है। मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मेरे पैर पर चोट मारी गई। मेरे खिलाफ कई फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आप सभी को इस महापंचायत में आना है। मैं सभी से निवेदन करती हूं कि 27 तारीख को महासभा होगी। लेकिन जो मेरे भाई हैं, वही आएं। मुझे चाटुकारों की जरूरत नहीं है। भाजपा कहती है कि हम महिलाओं के साथ हैं, इसलिए मैं आपकी गुर्जर महिला हूं। इसलिए मेरा भी सम्मान है। महापंचायत के लिए पहले गंगोह में एक बैंक्वेट हॉल बुक किया गया था, लेकिन सत्तारूढ़ विधायक के डर से संचालक ने हॉल देने से मना कर दिया। अगर मुझे कहीं जगह नहीं मिली तो मैं शुक्रवार को सड़क पर चटाई बिछाकर पंचायत करूंगी।

शुक्रवार को कस्बा गंगोह के एक पैलेस में गुर्जर समाज की महापंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में गुर्जर समाज के जिम्मेदार लोग पहुँचने वाले थे। लेकिन प्रशासन ने विधायक के दवाब में आकर न सिर्फ धारा 163 लागू कर दी बल्कि महापंचायत होने से रोक दिया। पंचायत में शामिल होने पहुंचे लोगों को लाठी फटकार कर भगा दिया। कस्बा गंगोह का तीतरो रोड़ पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस रवैये से नाराज गुर्जर समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जहां कोमल चौधरी पंचायत करने पर अड़ी हुई हैं वहीं पंचायत को होने से के लिए गंगोह विधायक कीरत सिंह एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। यही वजह है कि पुलिस और प्रशासन पंचायत को रोकने के लिए लाठी चार्ज करने की तैयारी कर चुका है।
वहीं विधायक कीरत सिंह के समर्थन में भी पंचायत हो चुकी है। विधायक समर्थकों का कहना है कि कोमल चौधरी विधायक की छवि ख़राब करना चाहती है। जबकि इनके बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। सब 2027 के आगामी चुनाव को लेकर किया जा रहा है। कीरत सिंह गुर्जर बिरादरी से आते हैं वहीं समाजवादी पार्टी में चौधरी यशपाल सिंह के बेटे गुर्जर समाज का नेतृत्व कर रहे हैं। जिनके इशारे पर कोमल चौधरी कीरत सिंह के खिलाफ मैदान में उतरी हैं। कोमल की ओर से कीरत सिंह पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
मामला बढ़ता देख भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने कोमल चौधरी को पार्टी से निष्काषित कर दिया है। महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने बताया कि कोमल चौधरी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रही है। वह पार्टी नेताओं और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सोशल मिडिया पर उलटे सीधे ब्यान दे रही है। जिससे पार्टी और पार्टी नेताओंकी छवि पर असर पड़ा है। इसी वजह से कोमल चौधरी को पार्टी से निष्काषित कर दिया है। विधायक कीरत सिंह के सवाल पर महानगर अध्यक्ष ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

