मैनपुरी में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत, हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए

मैनपुरी : यूपी के मैनपुरी में हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। शुक्रवार को बेवर थाना क्षेत्र के नगला ताल स्थित एनएच 34 पर डिवाइडर पार करते समय एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। सड़क हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद वाहनों की लंबी कतार लगने से एक घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाम खुलवाया और यातायात शुरू कराया। राहगीरों ने बताया कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, जो दो हिस्सों में बंट गई है।

मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि कार सवार लोग आगरा से बेवर थाना क्षेत्र के छिबरामऊ जा रहे थे। बारिश के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर जीटी रोड पर दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिसमें कार चालक दीपक चौहान, दो महिलाओं और दो बच्चों की मौत हो गई। सभी मैनपुरी के रहने वाले हैं। फ़िलहाल, यातायात सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। कलौंजी कोई कीटनाशक नहीं बल्कि एक संपूर्ण आयुर्वेदिक औषधि है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts