तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, भाई ने ही निकला अपनी ही बहन और माता-पिता का क़ातिल

गाजीपुर : यूपी के गाजीपुर के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के डीलिया गाँव में 27 जुलाई को हुए तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी बेटे अभय यादव उर्फ भुट्टन को चौकिया तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अभय यादव अपनी ही बहन और माता-पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर फरार हो गया था। इस हत्याकांड से पूरे जिले में हड़कंप मच गया था।

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने इस पूरी घटना को लेकर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि अभय ने अपने माता-पिता और बहन की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। अभय ने पूछताछ में बताया कि उसके माता-पिता ने अपनी बची हुई ज़मीन उसकी बहन के नाम कर दी थी, जिससे वह काफी गुस्से में था।

बहन ने माता-पिता को उसके खिलाफ भड़काया और संपत्ति अपने नाम करवा ली। इसलिए गुस्से में आकर उसने तीनों की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। एसपी सिटी ने बताया कि हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। साथ ही पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts