हैदराबाद : सिंगर-रैपर बादशाह एक बार फिर सुर्खियों में हैं—इस बार, अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से गुपचुप शादी कर ली है। उनकी शादी की कई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं और तेज़ी से वायरल हो रही हैं। इस खबर को लेकर अटकलें तब शुरू हुईं जब ईशा की मां, पूनम रिखी ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। तस्वीरों में, यह जोड़ा अपने करीबी परिवार वालों के बीच पारंपरिक शादी के कपड़ों में शादी की रस्में निभाते हुए दिख…
Read MoreAuthor: आर. एल. बांकिया
बाल कल्याण समिति में गड़बड़ी का आरोप, DPO समेत 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सहारनपुर : सहारनपुर में बाल कल्याण समिति में अनियमितताओं और सरकारी फंड के कथित गबन का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी समेत चार लोगों के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्यवाई थाना मंडी इलाके के रहने वाले प्रशांत वर्मा की शिकायत पर भ्रष्टाचार निरोधक अदालत के आदेश के बाद हुई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। शिकायतकर्ता प्रशांत…
Read Moreधर्म बदलने के बाद SC/ST एक्ट के तहत सुरक्षा क्या मिल सकती है? सुप्रीम कोर्ट ने दी ये दलील
नई दिल्ली : मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के एक फ़ैसले को सही ठहराया। हाई कोर्ट ने फ़ैसला दिया था कि अगर कोई व्यक्ति ईसाई धर्म अपना लेता है और खुले तौर पर उस धर्म का पालन करता है, तो वह अनुसूचित जाति (SC) का सदस्य नहीं रह जाता। बेंच ने साफ़ किया कि जो व्यक्ति हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी और धर्म को मानता है, उसे अनुसूचित जाति (SC) का सदस्य नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने कहा कि किसी दूसरे धर्म…
Read Moreउत्तराखंड की राजधानी में UP के छात्र की हत्या, वर्चस्व की लड़ाई में गई छात्र की जान, मामले में तीन छात्र गिरफ्तार
देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में, एक स्थानीय कॉलेज में B.Tech छात्रों के दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान उत्तर प्रदेश का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह विवाद संस्थान के भीतर आपसी वर्चस्व को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के कारण शुरू हुआ था। घायल युवक की इलाज के दौरान बाद में मौत हो गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए, प्रेमनगर पुलिस ने तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए छात्र प्रेमनगर में स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान…
Read MoreRSS पर 10 लाख हिंदू लड़कियों की शादी कराने में मदद करने का आरोप, संघ प्रचारक ने अविमुक्तेश्वरानंद के बयान का खंडन किया
लखनऊ : ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक इंद्रेश कुमार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में शंकराचार्य ने दावा किया कि उनकी मुलाकात इंद्रेश कुमार से एक एयरपोर्ट लाउंज में हुई थी। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए RSS प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा दिया गया बयान जिसमें विशेष रूप से उनका नाम लिया गया है पूरी तरह से झूठा, भ्रामक और मानहानिकारक है।…
Read Moreपुलिस कस्टडी में मेडिकल पर आई बहन को भाइयों ने मारी गोली, चार दिन पहले प्रेमी संग हुई थी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां झूठी शान के लिए चार दिन पहले प्रेमी के साथ भागी युवती को सगे भाइयों ने गोली मार दी। चौकाने वाली बात ये है कि युवकों ने पुलिस की मौजूदगी में घटना को अंजाम दिया है। पुलिस कस्टडी में युवती में सटा कर गोली मारी गई है। जिससे युवती की हालत गंभीर बनी हुई है वहीं घटना को अंजाम देने के बाद दोनों भाई मौके से फरार हो गए। आनन फानन में पुलिस ने घायल युवती को फतेहपुर…
Read MoreUP में 160 रूपये प्रति क्विंटल बढ़ी गेहूं का MSP, प्रदेश की 58 नगरपालिकाएं बनेंगी स्मार्ट सिटी
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में गेहूं का समर्थन मूल्य 160 बढ़ा दिया गया है। राज्य की नई गेहूं खरीद नीति लागू कर दी गई है। सोमवार को लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें गेहूं नीति को मंज़ूरी दी गई। कुल 37 प्रस्ताव पेश किए गए। इनमें से दो टाल दिए गए जबकि 35 पास कर दिए गए। कैबिनेट बैठक के दौरान लखनऊ में राज्य के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर के संशोधित बजट को मंज़ूरी दी गई। इसके अलावा, लखनऊ के…
Read Moreयोगी मंत्रिमंडल के विस्तार में पश्चिमी UP के नए चेहरों को मिलेगा मौका, कुछ मंत्रियों के अधिकारिन में हो सकता है बदलाव
मेरठ : 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट का विस्तार होने वाला है। योगी मंत्री मंडल के विस्तार में जहां पश्चमी यूपी के कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है। ख़ास तौर पर उन ज़िलों के विधायकों को मंत्री बनने का मौका मिल सकता है, जिनका अभी कैबिनेट में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। क्यास लगाए जा रहे हैं कि कई विधायकों को पहली बार मंत्री बनाया जा सकता है। योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट विस्तार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई नए चेहरों को…
Read Moreसहारनपुर पुलिस ने पेपर मिल में हुई चोरी का किया पर्दाफाश, सामान के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने पेपर मिल में हुई बड़ी चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 5 वांछित शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने पहले फैक्ट्री से मोटर चोरी कर जंगल में छिपा दी थी। दोबारा चोरी करने पहुंचे लेकिन चौकीदार के जागने के कारण सफल नहीं हो सके। इसके बाद वे छिपाया हुआ माल बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस…
Read Moreमथुरा में ‘फर्शे वाले बाबा’ की मौत पर हंगामे के बाद वाहनों में तोड़फोड़, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
मथुरा : मथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर महाराज की संदिग्ध मौत के बाद अफरा-तफरी मच गई है। बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने दिल्ली हाईवे को जाम कर दिया और पथराव शुरू कर दिया। जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों के बावजूद, स्थिति बार-बार बिगड़ती रही, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण टकराव की स्थिति पैदा हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें एक ट्रक ने कुचल दिया था। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया और हंगामा करना शुरू कर…
Read More