पेट्रोल-डीज़ल पर सरकार की बड़ी राहत, एक्साइज़ ड्यूटी में भारी कटौती, फिलहाल नहीं बढ़ेंगे दाम

Major Government Relief on Petrol and Diesel

नई दिल्ली : वैश्विक ऊर्जा संकट और ईरान से जुड़े तनाव के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी में भारी कटौती की गई है, जिससे आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज़ ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी है, जबकि डीज़ल पर इसे 10 रुपये से घटाकर शून्य कर दिया गया है। इस फैसले के बाद फिलहाल पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होगी। यह फैसला ऐसे समय…

Read More

ईरान युद्ध के बीच पेट्रोल 5 रूपये और डीजल 3 रूपये हुआ महंगा, देश की जनता का बिगड़ेगा बजट 

Today's Petrol Price in India

नई दिल्ली : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। देश की प्रमुख प्राइवेट फ्यूल कंपनी Nayara Energy ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 प्रति लीटर की वृद्धि की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते यह फैसला लिया गया है। ईरान युद्ध से मचा तेल बाजार में हड़कंप मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासतौर पर Iran–Israel conflict escalation 2026 के बाद कच्चे…

Read More

धामी सरकार ने गैरसैंण में ₹1.11 लाख करोड़ का बजट पेश किया, गंगा कॉरिडोर समेत कई नई योजनाओं की घोषणा की

Gairsain Budget Session 2026

गैरसैंण : उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र गैरसैंण के भरारीसैंण में चल रहा है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साल 2026-27 के लिए ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट पेश किया। बजट में नई योजनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार सृजन पर खास जोर दिया गया है। धामी सरकार ने इसे “संतुलन” मॉडल पर आधारित बजट बताया है। सरकार ने बजट को “संतुलन” मॉडल पर आधारित बताया है। इसमें सबको साथ लेकर चलने वाले विकास, आत्मनिर्भरता, तेज़ी से विकास, नई सोच, बेहतर ग्रामीण और शहरी इलाके, लोगों की भागीदारी, आर्थिक मज़बूती और एक सही…

Read More

UP बजट 2026-27 : यूपी को मिलेगी पांच नई यूनिवर्सिटी, रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी स्कीम के लिए 400 करोड़ का प्रस्ताव

UP Budget 2026 by CM Yogi

लखनऊ : UP विधानसभा सेशन के तीसरे दिन, राज्य के फाइनेंस मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में फाइनेंशियल ईयर 2026-27 का बजट पेश किया। फाइनेंस मिनिस्टर ने लगभग ₹9.13 लाख करोड़ का बजट पेश किया। राज्य के हायर एजुकेशन मिनिस्टर योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि फाइनेंस मिनिस्टर सुरेश खन्ना द्वारा पेश किया गया बजट 2026-27, 2047 तक एक विकसित उत्तर प्रदेश के बड़े संकल्प को पूरा करने का एक मजबूत रोडमैप है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का यह बजट राज्य के 25 करोड़ नागरिकों को समर्पित है, जो उन्हें…

Read More

भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में नया अध्याय: अंतरिम समझौते की रूपरेखा जारी, मार्च में अंतिम हस्ताक्षर होंगे

भारत और अमेरिका ने एक अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट का फ्रेमवर्क जारी किया है, जो एक बड़े द्विपक्षीय ट्रेड डील की दिशा में हो रही प्रगति का संकेत है। जॉइंट स्टेटमेंट में कहा गया है कि फ्रेमवर्क को तुरंत लागू किया जाएगा और फाइनल एग्रीमेंट की दिशा में काम शुरू होगा। यह कदम प्रेसिडेंट ट्रंप के हालिया ऐलान के बाद आया है, जिसमें टैरिफ कम करने और ट्रेड बैरियर कम करने के एग्रीमेंट शामिल थे। भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को एक अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट का फ्रेमवर्क जारी किया। रॉयटर्स की…

Read More

उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त IAS मनोज कुमार सिंह को बड़ी कपंनी में मिली ज़िम्मेदारी, महत्वपूर्ण संस्थान के सीईओ बने 

Retired IAS officer Manoj Kumar Singh of Uttar Pradesh, Manoj Kumar Singh has been appointed CEO of a major company

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को राज्य परिवर्तन आयोग (एसटीसी) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। इस नियुक्ति का उद्देश्य राज्य की विकास योजनाओं को गति देना और नीतिगत सुधारों को मज़बूत करना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एसटीसी को राज्य की आर्थिक प्रगति का प्रमुख इंजन बनाने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह नियुक्ति अगले तीन वर्षों के लिए की गई है। यह आदेश राज्य नियोजन विभाग…

Read More

पटाखा कारोबार के नाम पर निवेशकों से ₹100 करोड़ वसूले और मुनाफे का लालच देकर पैसे हड़प लिए

प्रयागराज : पटाखा कारोबार के नाम पर निवेशकों से ₹100 करोड़ की ठगी करने वाले कादिर ने शुक्रवार को प्रयागराज जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट संख्या 9 में पेश होकर उसने आत्मसमर्पण की अर्जी दी, जिसके बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। कादिर को नैनी सेंट्रल जेल में रखा जाएगा। कादिर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। इसके बाद, वह शुक्रवार सुबह अपने वकीलों के साथ गुपचुप तरीके से प्रयागराज…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 46.5 लाख गन्ना किसानों को दी बड़ी सौगात ; गन्ने के मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल तक की वृद्धि

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 46.5 लाख गन्ना किसानों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने गन्ने के मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि की घोषणा की है। अब अगेती किस्म के गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल होगा, जबकि सामान्य किस्म के लिए 390 रुपये प्रति क्विंटल की दर तय की गई है। सरकार ने गन्ने के मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल तक की वृद्धि की है। इस निर्णय से राज्य के गन्ना किसानों को लगभग 3,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ होगा। योगी सरकार का…

Read More

उत्तराखंड में आज से ज़मीन खरीदना हुआ महंगा, जानिए राजधानी देहरादून में कितने बढ़े सर्किल रेट

Buying land in Uttarakhand has become expensive from today, Know how much the circle rate has increased in the capital Dehradun, Circle rate of land has been increased by 20 percent.

देहरादून : उत्तराखंड में ज़मीन और फ्लैट खरीदना आज सोमवार 6 अक्टूबर से और महंगा हो गया है। उत्तराखंड सरकार ने ज़मीन के नए सर्किल रेट लागू कर दिए हैं। यह एक लंबी प्रक्रिया रही है। आखिरकार सरकार ने अंतिम मंज़ूरी दे दी है और विभिन्न क्षेत्रों के लिए नई दरें लागू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। देहरादून में सर्किल रेट में 9 से 22 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। दो साल बाद राज्य में ज़मीन के सर्किल रेट में एक बार फिर संशोधन किया गया…

Read More