अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर ख़ान मुत्तक़ी का आगरा दौरा रद्द, ताजमहल देखने का सपना रह गया अधूरा

Afghanistan Foreign Minister Maulvi Amir Khan Muttaqi's Agra visit cancelled

आगरा : भारत दौरे पर आए अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर ख़ान मुत्तक़ी रविवार सुबह लगभग 11 बजे आगरा पहुँचने वाले थे, लेकिन आखिरी समय में उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। यह जानकारी एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने दी। मौलवी अमीर ख़ान मुत्तक़ी का आगरा में ताजमहल देखने का कार्यक्रम था, लेकिन उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। आगरा के ज़िलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर ख़ान मुत्तक़ी रविवार सुबह लगभग 11 बजे शिल्पग्राम पहुँचने वाले थे। वहाँ…

Read More

फतवो की नगरी दारुल उलूम देवबंद में अफगान विदेश मंत्री का हुआ स्वागत, प्रदान की गई ‘हदीस-ए-सनद’, छात्रों की भीड़ हुई बेकाबू, संबोधन कार्यक्रम रद्द 

Afghan Foreign Minister welcomed at Darul Uloom Deoband

सहारनपुर : अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री मौलाना अमीर ख़ान मुत्तक़ी शनिवार को फतवों की नगरी दारुल उलूम देवबंद पहुंचे। जहां उलेमाओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मुत्तक़ी ने विश्व विख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम का भ्रमण किया और वहां पढ़ाई जाने वाली तालीम के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दारुल उलूम के प्रमुख मौलाना मुफ़्ती अबुल कासिम नोमानी की अंतिम हदीस पढ़ी और मानद उपाधि प्राप्त की। संस्था के अतिथि गृह में आयोजित इस बैठक में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी और मुफ़्ती अबुल कासिम…

Read More

सनसनीखेज हत्याकांड में फरार चल रही निलंबित महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ ​​पूजा शकुन पांडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अलीगढ़ : अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे स्थित एक मशहूर बाइक शोरूम के मालिक अभिषेक गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में फरार चल रही निलंबित महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ ​​पूजा शकुन पांडे को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 25,000 रुपये की इनामी और पुलिस द्वारा वांछित इस आरोपी को कई राज्यों में व्यापक तलाशी के बाद गिरफ्तार किया गया है। अब उसे पूछताछ के लिए अलीगढ़ लाया जाएगा। पुलिस के अनुसार, पूजा शकुन पांडे हत्या के बाद पहचान छिपाने…

Read More

अवैध खनन परिवहन कर रहे सात डम्पर सीज, रैकी कर रही स्विफ्ट कार बरामद 

Seven dumpers carrying illegal mining material were seized

सहारनपुर : सहारनपुर में एक जुलाई से खनन खुल गया है। लेकिन खनन माफिया अवैध खनन से करने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। प्रशासन की सख्ती के बाद भी खनन माफिया अवैध तरीके से खनन परिवहन कर रहे हैं। जिसके चलते जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अवैध खनन परिवहन के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। अवैध खनन का परिबाहन कर रहे सात डंपर पकडे गए हैं। अभियान के तहत की गई इस कार्यवाई से खनन कारोबारियों और माफियाओं में हड़कंप हुआ है। आपको बता दें कि गुरूवार की देर रात…

Read More

मिशन शक्ति एंटी-रोमियो टीम ने अवैध पटाखा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखों और विस्फोटक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Anti-Romeo team busts illegal firecracker factory

सहारनपुर : सहारनपुर में इन दिनों अवैध पटाखे बनाने का कला कारोबार जोरो पर चल रहा है। कारोबारी न सिर्फ बिना लाइसेंस के पटाखे बना रहे है बल्कि घनी आबादी के बीच बड़े स्तर पर पटाखा फैक्ट्री चला रहे हैं। जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने अवैध पटाखा कारोबारियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। गुरूवार को एंटीरोमियो टीम ने थाना गंगोह इलाके में छापेमारी कर अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पटाखों की बड़ी खेप बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।…

Read More

तालिबान के विदेश मंत्री 11 अक्टूबर को पहुंचेंगे दारुल उलूम देवबंद, तैयारियों में जुटा दारुल उलूम प्रबंधन, अलर्ट मोड़ में आया ख़ुफ़िया विभाग

Taliban Foreign Minister to Visit Darul Uloom Deoband

सहारनपुर : अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान शासन के विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्तक़ी भारत यात्रा आ रहे हैं। इस दौरान मुत्तक़ी सहारनपुर के कस्बा देवबंद में भी आएंगे। 11 अक्टूबर को मुत्तक़ी विश्व विखयात इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम का भ्रमण करेंगे और दारुल उलूम प्रबंधन से मुलाक़ात करेंगे। उनके दौरे की सूचना मिलते ही दारुल उलूम प्रबंधन तैयारियों में जुट गया है। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम कर दिए हैं और ख़ुफ़िया वि भाग भी हाई अलर्ट पर हैं। आपको बता दें कि अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान शासन की स्थापना के…

Read More

बसपा सुप्रीमो के ब्यान पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, दलितों को जमीन पट्टों से लेकर आरक्षण और SC/ST एक्ट की दिलाई याद

Imran Masood reaction on Mayawati

सहारनपुर : गुरूवार को बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ स्थित कांशीराम स्थल पर एक विशाल रैली को संबोधित किया। जहां अपने संबोधन में बसपा सुप्रीमो मायावती ने न सिर्फ समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए बल्कि कांग्रेस पार्टी पर भी जुबानी हमला किया। हालांकि अपने संबोधन में बसपा सुप्रीमो भाजपा को लेकर नरम दिखाई दी। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने बाबा साहब के संविधान का लगातार अपमान किया और कभी उसका सम्मान नहीं किया। अब कांग्रेसी संविधान की प्रतियां हाथ में…

Read More

आध्यात्मिक गुरु संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर अच्छी खबर सामने आई

मथुरा : आध्यात्मिक गुरु संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। उनकी बीमारी की खबर सुनकर रमणरेती आश्रम के संत गुरु शरणानंद महाराज बुधवार को केली कुंज आश्रम पहुँचे। महाराज ने अपना आसन छोड़ा, उन्हें साष्टांग प्रणाम किया, शरणानंद महाराज को गले लगाया और कहा, “मैं पूर्णतः स्वस्थ हूँ, बस तीर्थयात्रा पर नहीं जा पा रहा हूँ। आश्रम में नियमित रूप से चर्चाएँ होती रहती हैं। आपके दर्शन पाकर मैं धन्य हो गया।” इस दौरान दोनों भावुक हो गए। केली कुंज आश्रम द्वारा इस भावुक…

Read More

पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी डकैत शैतान उर्फ ​​सोल्जर को मुठभेड़ में मार गिराया

बरेली : बरेली पुलिस ने गुरुवार सुबह एक लाख रुपये के इनामी डकैत शैतान उर्फ ​​सोल्जर को मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ में एक एसओजी कर्मी घायल हो गया। वहीं, फिरोजाबाद पुलिस ने एक अर्ध-मुठभेड़ में छेड़छाड़ के एक संदिग्ध को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। बरेली के पुलिस प्रमुख अनुराग आर्य ने बताया कि एसओजी टीम और तीन थानों की टीमों ने गुरुवार सुबह वांछित डकैत शैतान उर्फ ​​सोल्जर को मुठभेड़ में मार गिराया। एक लाख रुपये के इनामी डकैत को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया। उन्होंने…

Read More

लखनऊ की रैली में मायावती ने दिखाई ताकत, सपा पर सीधा हमला और योगी सरकार की तारीफ़

Mayawati Railly in Lucknow

लखनऊ : मायावती ने गुरुवार को लखनऊ में कांशीराम स्मारक पर बसपा की रैली को संबोधित किया। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कासगंज ज़िले का नाम कांशीराम नगर के नाम पर रखा गया था। सपा के सत्ता में आते ही उन्होंने नाम बदल दिया। मायावती ने कहा कि आपातकाल के दौरान संविधान को रौंदा गया। बाबा साहब को संसद में प्रवेश नहीं करने दिया गया। बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया गया। सपा ने हमेशा कांशीराम का अपमान किया है। दलित समुदाय को जागरूक होना होगा। मायावती…

Read More